Trade Spotlight : कुछ दिनों के कंसोलीडेशन के बाद तेज उछाल, बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में लौटी तेजी, लगातार बन रहे हायर हाई और 7 सितंबर को 19650 के अहम सपोर्ट से ऊपर बंद होने से संकेत मिलता है कि निफ्टी 50 आने वाले सत्रों में तेजी जारी रख सकता है। बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी अपने रिकॉर्ड हाई की ओर बढ़ रहा है। अब निफ्टी के लिए 19700-19600 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। निफ्टी 50 इंडेक्स कल 116 अंक उछलकर 19727 पर और बीएसई सेंसेक्स 385 अंक चढ़कर 66266 पर बंद हुआ था।
बाजार में कल लगातार पांचवें सत्र में तेजी जारी रही। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में भी 0.8 फीसदी और 0.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। मिड और स्मॉलकैप ने लगातार नौ दिनों तक अपनी तेजी बनाए रखी। कुछ दिनों के करेक्शन के बाद बैंक निफ्टी 469 अंक या 1 फीसदी बढ़कर 44878 पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी आईटी इंडेक्स 136 अंक बढ़कर 32448 पर बंद हुआ था।
कल के कारोबारी सत्र में असाही इंडिया, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और केआरबीएल में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। असाही इंडिया तेजी से वापसी करते हुए 8 फीसदी बढ़कर 595 रुपये पर बंद हुआ था। इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। साथ ही इसके वॉल्यूम में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली थी।
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में भी कल पिछले 15 दिनों से चल रहा कंसोलीडेशन थमता दिखा। एनएसई पर 9.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज करते हुए ये स्टॉक 2,088 रुपये पर बंद हुआ। स्टॉक कल डाउनवर्ड स्लोपिंग रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन से बाहर निकलता दिखा। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, जो एक सकारात्मक संकेत है।
केआरबीएल में भी पिछले सत्र में पिछले साल 14 दिसंबर और इस साल 10 अगस्त के हाई से सटे लॉन्ग फॉलिंग रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन से एक अच्छा ब्रेकआउट देखने को मिला । स्टॉक में कल लगातार दूसरे सत्र में तेजी देखने को मिली थी। स्टॉक बुधवार को 7 फीसदी और गुरुवार को 6 फीसदी बढ़कर 461 रुपये पर पहुंच गया। दोनों दिन मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बने।
आइए देखते हैं कि अब इन स्टॉक्स पर क्या है कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की सलाह
असाही इंडिया (Asahi India Glass): पिछले कुछ हफ्तों की जोरदार तेजी के बाद, स्टॉक में शॉर्ट टर्म करेक्शन देखने को मिला। हालांकि, दैनिक चार्ट पर स्टॉक रजिस्टेंस जोन से वापसी करता दिखा है। लेकिन अब इसमें फिर से तेजी आने के संकेत दिख रहे हैं। ट्रेंडिंग के नजरिए से 575 का सपोर्ट काफी अहम है। इस पर नजर रखें। अगर ये सपोर्ट कायम रहता है तो स्टॉक शॉर्ट टर्म में 640 रुपये तक जाता दिख सकता है।
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders): तेज उछाल के बाद, स्टॉक कंसोलीडेशन मोड में चला गया। जिसके चलते वीकली स्केल पर एक फ्लैग चार्ट पैटर्न बनता दिखा। स्टॉक में हालिया ब्रेकआउट तेजी जारी रहने का संकेत है। पोजीशनल ट्रेडर्स के लिए 2005 रुपए का स्तर ट्रेंड डिसाइडर लेवल है। अगर स्टॉक इसके ऊपर बना रहता है तो ये तेजी 2230 रुपए तक जा सकती है। वहीं ये सपोर्ट टूटने पर स्टॉक में गिरावट आ सकती है।
केआरबीएल (KRBL) : स्टॉक ने एक मजबूत तेजी वाले कैंडलस्टिक के साथ असेंडिंग ट्राइएंगल चार्ट पैटर्न का ब्रेकआउट दिया है। इसके अलावा डेली चार्ट पर, इसने एक हायर लो बनाया है। ऐसे में की संरचना मौजूदा स्तरों से एक नए अपट्रेंड की शुरुआत का संकेत दे रही है। जब तक यह 440 रुपये से नीचे नहीं जाता, तब तक पोजीशनल ट्रेडर स्टॉक में और तेजी की उम्मीद कर सकते है। इस स्थिति में स्टॉक में 490 रुपये का लक्ष्य हासिल हो सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।