Get App

Trade Spotlight : असाही इंडिया, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और केआरबीएल में अब क्या करें?

Trade Spotlight : कल के कारोबारी सत्र में असाही इंडिया, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और केआरबीएल में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। असाही इंडिया तेजी से वापसी करते हुए 8 फीसदी बढ़कर 595 रुपये पर बंद हुआ था। इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। साथ ही इसके वॉल्यूम में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली थी। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में भी कल पिछले 15 दिनों से चल रहा कंसोलीडेशन थमता दिखा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 08, 2023 पर 11:47 AM
Trade Spotlight : असाही इंडिया, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और केआरबीएल में अब क्या करें?
Trade Spotlight : केआरबीएल में भी पिछले सत्र में पिछले साल 14 दिसंबर और इस साल 10 अगस्त के हाई से सटे लॉन्ग फॉलिंग रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन से एक अच्छा ब्रेकआउट देखने को मिला । स्टॉक में कल लगातार दूसरे सत्र में तेजी देखने को मिली थी

Trade Spotlight : कुछ दिनों के कंसोलीडेशन के बाद तेज उछाल, बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में लौटी तेजी, लगातार बन रहे हायर हाई और 7 सितंबर को 19650 के अहम सपोर्ट से ऊपर बंद होने से संकेत मिलता है कि निफ्टी 50 आने वाले सत्रों में तेजी जारी रख सकता है। बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी अपने रिकॉर्ड हाई की ओर बढ़ रहा है। अब निफ्टी के लिए 19700-19600 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। निफ्टी 50 इंडेक्स कल 116 अंक उछलकर 19727 पर और बीएसई सेंसेक्स 385 अंक चढ़कर 66266 पर बंद हुआ था।

बाजार में कल लगातार पांचवें सत्र में तेजी जारी रही। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में भी 0.8 फीसदी और 0.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। मिड और स्मॉलकैप ने लगातार नौ दिनों तक अपनी तेजी बनाए रखी। कुछ दिनों के करेक्शन के बाद बैंक निफ्टी 469 अंक या 1 फीसदी बढ़कर 44878 पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी आईटी इंडेक्स 136 अंक बढ़कर 32448 पर बंद हुआ था।

कल के कारोबारी सत्र में असाही इंडिया, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और केआरबीएल में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। असाही इंडिया तेजी से वापसी करते हुए 8 फीसदी बढ़कर 595 रुपये पर बंद हुआ था। इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। साथ ही इसके वॉल्यूम में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली थी।

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में भी कल पिछले 15 दिनों से चल रहा कंसोलीडेशन थमता दिखा। एनएसई पर 9.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज करते हुए ये स्टॉक 2,088 रुपये पर बंद हुआ। स्टॉक कल डाउनवर्ड स्लोपिंग रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन से बाहर निकलता दिखा। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, जो एक सकारात्मक संकेत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें