Trade Spotlight : डेली चार्ट पर 'शूटिंग स्टार' के साथ-साथ 'डबल टॉप' जैसे मंदी की वापसी के संकेत देने वाले पैटर्न के गठन के साथ मार्केट एक्सपर्ट्स सतर्क रहने के पक्ष में हैं। इनका मानना है कि आगामी कारोबारी सत्रों में बाजार निगेटिव रुझान के साथ कुछ कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर निफ्टी निर्णायक रूप से शुक्रवार के निचले स्तर 21,805 को तोड़ देता है तो इस चार्ट पैटर्न की पुष्टि हो जाएगी और इसमें कुछ करेक्शन देखने को मिल सकता है। लेकिन अगर निफ्टी इस निचले स्तर के ऊपर बने रहने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें रिकॉर्ड ऊंचाई की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता।
2 फरवरी को निफ्टी156 अंक बढ़कर 21,854 पर और बीएसई सेंसेक्स 440 अंक बढ़कर 72,086 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.4 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स करीब 1 फीसदी चढ़ा था।
ब्रॉडर मार्केट के साथ-साथ बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, जिंदल स्टील एंड पावर और कैन फिन होम्स शामिल रहे। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन शुक्रवार को लगभग 10 प्रतिशत उछलकर 558 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ और काफी ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाता दिखा। स्टॉक ने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज (20, 50, 100 और 200-डे ईएमए - एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से ऊपर कारोबार करता दिखा। यह एक सकारात्मक संकेत है।
जिंदल स्टील एंड पावर भी एनएसई पर 4.5 फीसदी की बढ़त के साथ 776 रुपये के नए क्लोजिंग लेवल पर बंद हुआ और हेल्दी वॉल्यूम के साथ डेली टाइम फ्रेम पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। स्टॉक सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर रहा जो एक अच्छा संकेत है।
कैन फिन होम्स में 25 जुलाई और 6 दिसंबर के हाई से सटे डाउनवर्ड स्लोपिंग रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन से अच्छा ब्रेकआउट देखने को मिला। स्टॉक औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ 4 प्रतिशत बढ़कर 828 रुपये पर पहुंच गया। अच्छी शुरुआत के बाद, स्टॉक ने डेली चार्ट पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है और सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता दिखा।
आइए देखते हैं कि एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय की अब इन स्टॉक्स पर क्या है ट्रेडिंग रणनीति
बीपीसीएल (BPCL): पिछले हफ्ते की 17 फीसदी की मजबूत तेजी के साथ, स्टॉक ने 505 रुपये के स्तर पर एक बड़े "राउंडिंग बॉटम" ब्रेकआउट की पुष्टि की है, साथ ही स्टॉक के वॉल्यू में हुई बढ़त से स्टॉक में निवेशकों के बढ़ती रुचि का भी संकेत मिलता है। पिछले कुछ महीनों से स्टॉक में तेजी देखने को मिल रही है। स्टॉक ने पिछले स्विंग हाई को भी निर्णायक रूप से तोड़ दिया है और तेजी के ट्रेंड को दर्शाते हुए 572 रुपये के स्तर पर एक नई ऊंचाई दर्ज की है। डेली और मंथली "बोलिंगर बैंड" बढ़ती खरीदारी के संकेत दे रहा है। निवेशकों को इस स्टॉक को 585-685 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदना, बनाए रखना और जमा करना चाहिए। नीचे की ओर स्टॉक के लिए 515-500 रुपये पर सपोर्ट है।
जिंदल स्टील एंड पावर (Jindal Steel & Power) : पिछले सप्ताह की 8 प्रतिशत बढ़त के साथ, स्टॉक ने क्लोजिंग बेसिस पर अपने पिछले 6-7 सप्ताह के कंसोलीडेशन दायरे (760-690 रुपये) को निर्णायक रूप से तोड़ दिया है। इस ब्रेकआउट के साथ भारी वॉल्यूम भी देखने को मिला है जो एक अच्छा संकेत है। हाल ही में स्टॉक ने अपने 20, 50 और 100 डे एसएमए को फिर से हसिल कर लिया है ये भी पॉजिटिव संकेत है। निवेशकों को इस स्टॉक को 825-885 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदना, बनाए रखना और जमा करना चाहिए। नीचे की ओर स्टॉक को 745-730 रुपये पर सपोर्ट हासिल है।
कैन फिन होम्स (Can Fin Homes): पिछले 8-9 महीनों से, स्टॉक 825-710 रुपये के स्तर के भीतर कंसोलीडेट हो रहा था, हालांकि पिछले सप्ताह की बढ़त के साथ स्टॉक कंसॉलिडेशन रेंज के ऊपरी बैंड पर जाने को तैयार है। यह "कंसोलीडेशन रेंज" 200-डे एसएमए (736 रुपये) के आसपास है जो स्टॉक के लिए बड़ा सपोर्ट बना हुआ है। निवेशकों को इस स्टॉक को 930-960 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदना, बनाए रखना और जमा करना चाहिए। नीचे की ओर स्टॉक को 800-770 रुपये पर सपोर्ट हासिल है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।