Get App

Trade Spotlight: बीपीसीएल, जिंदल स्टील एंड पावर और कैन फिन होम्स में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?

Trade Spotlight: ब्रॉडर मार्केट के साथ-साथ बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, जिंदल स्टील एंड पावर और कैन फिन होम्स शामिल रहे। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन शुक्रवार को लगभग 10 प्रतिशत उछलकर 558 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ और काफी ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाता दिखा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 05, 2024 पर 9:54 AM
Trade Spotlight: बीपीसीएल, जिंदल स्टील एंड पावर और कैन फिन होम्स में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?
Trade Spotlight: जिंदल स्टील एंड पावर भी एनएसई पर 4.5 फीसदी की बढ़त के साथ 776 रुपये के नए क्लोजिंग लेवल पर बंद हुआ और हेल्दी वॉल्यूम के साथ डेली टाइम फ्रेम पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया

Trade Spotlight : डेली चार्ट पर 'शूटिंग स्टार' के साथ-साथ 'डबल टॉप' जैसे मंदी की वापसी के संकेत देने वाले पैटर्न के गठन के साथ मार्केट एक्सपर्ट्स सतर्क रहने के पक्ष में हैं। इनका मानना है कि आगामी कारोबारी सत्रों में बाजार निगेटिव रुझान के साथ कुछ कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर निफ्टी निर्णायक रूप से शुक्रवार के निचले स्तर 21,805 को तोड़ देता है तो इस चार्ट पैटर्न की पुष्टि हो जाएगी और इसमें कुछ करेक्शन देखने को मिल सकता है। लेकिन अगर निफ्टी इस निचले स्तर के ऊपर बने रहने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें रिकॉर्ड ऊंचाई की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता।

2 फरवरी को निफ्टी156 अंक बढ़कर 21,854 पर और बीएसई सेंसेक्स 440 अंक बढ़कर 72,086 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.4 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स करीब 1 फीसदी चढ़ा था।

ब्रॉडर मार्केट के साथ-साथ बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, जिंदल स्टील एंड पावर और कैन फिन होम्स शामिल रहेभारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन शुक्रवार को लगभग 10 प्रतिशत उछलकर 558 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ और काफी ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाता दिखा। स्टॉक ने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज (20, 50, 100 और 200-डे ईएमए - एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से ऊपर कारोबार करता दिखा। यह एक सकारात्मक संकेत है।

जिंदल स्टील एंड पावर भी एनएसई पर 4.5 फीसदी की बढ़त के साथ 776 रुपये के नए क्लोजिंग लेवल पर बंद हुआ और हेल्दी वॉल्यूम के साथ डेली टाइम फ्रेम पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। स्टॉक सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर रहा जो एक अच्छा संकेत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें