Trade Spotlight: ग्लोबल बाजारों की मजबूती और बैंकिंग के साथ-साथ पूरे फाइनेंशियल सेक्टर में आई तेजी ने बाजार को 21 मार्च के कारोबार में सहारा दिया। सेंसेक्स कल करीब 450 अंकों की बढ़त के साथ 58000 के ऊपर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी करीब 120 अंकों की तेजी लेकर 17100 के ऊपर बंद हुए। इसने डेली चार्ट पर कल एक बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। पिछले कारोबारी सत्रों में बैक टू बैक दो डोजी पैटर्न बनने के बाद बाजार में इस बाउंसबैक की पहले से ही उम्मीद थी। लेकिन जानकारों का मानना है कि बाजार में और तेजी के लिए कल की तेजी के टिकाऊ साबित होने की जरूरत है।
कल के कारोबार में दिग्गजों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी के मिडकैप और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए थे। कल मार्केट ब्रेड्थ भी पॉजिटिव था। एनएसई हर 2 गिरने वाले शेयरों पर 3 बढ़ने वाले शेयर देखने को मिले थे। सीएसबी बैंक, एचडीएफसी एएमसी और एचडीएफसी लाइफ में जोरदार खरीदारी देखने को मिली थी।
सीएसबी बैंक करीब 9 फीसदी की तेजी लेकर 246 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। ये 10 फरवरी के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल था। इस स्टॉक में डेली चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ एक मजबूत बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनता दिखा है। सिर्फ एक दिन की तेजी में कल ये स्टॉक 9, 21, 50, 100 और 200-day EMA जैसे अपने सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर चला गया है।
एचडीएफसी एएमसी का शेयर भी कल 5 फीसदी की बढ़त के साथ 1764 रुपए के स्तर पर बंद हुआ है। ये 16 अगस्त के बाद आई सबसे बड़ी एक दिन की बढ़त थी। इस स्टॉक ने भी डेली चार्ट पर औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया था।
एचडीएफसी लाइफ में भी कल जोरदार एक्शन देखने को मिला था। कल ये शेयर करीब 4 फीसदी की बढ़त के साथ 483 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। स्टॉक ने डेली टाइमफ्रेम पर हायर हाई हायर लो फॉर्मेशन के साथ एक बुलिश कैंडल बनाया था।
आइए जानते हैं कि अब इन शेयरों पर क्या है प्रभुदास लीलाधर की वैशाली पारेख की ट्रेडिंग रणनीति
CSB Bank: इस स्टॉक में अभी और तेजी आने के संकेत कायम हैं। ऐसे में इस स्टॉक में वर्तमान लेवल पर खरीदारी की जा सकती है। शॉर्ट टर्म में 270-275 रुपए के लक्ष्य के लिए, 220 रुपए के करीब स्टॉप-लॉस जरूर लगाएं।
HDFC AMC:स्टॉक का चार्ट काफी अच्छा दिख रहा है। इस स्टॉक में भी वर्तमान लेवल पर खरीदारी की जा सकती है। शॉर्ट टर्म में 1960-1975 रुपए के लक्ष्य के लिए,1650रुपए के करीब स्टॉप-लॉस जरूर लगाएं।
HDFC Life Insurance Company: इस स्टॉक का चार्ट भी काफी अच्छा दिख रहा है। इस स्टॉक में वर्तमान लेवल पर खरीदारी की जा सकती है। शॉर्ट टर्म में 535-545 रुपए के लक्ष्य के लिए, 460 रुपए के करीब स्टॉप-लॉस जरूर लगाएं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।