Get App

Stocks Views : कमिंस इंडिया और BEMLमें खरीदारी की सलाह, जानिए ग्लैंड फार्मा पर क्या है एक्सपर्ट की राय

Technical Views : कमिंस इंडिया पिछले कई महीनों में एक बड़ा स्टार परफॉर्मर रहा है। इस स्टॉक ने हायर हाईज, हायर लोज फॉर्मेशन बनाए रखा है। स्टॉक ने डेली चार्ट पर औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 14, 2024 पर 12:08 PM
Stocks Views : कमिंस इंडिया और BEMLमें खरीदारी की सलाह, जानिए ग्लैंड फार्मा पर क्या है एक्सपर्ट की राय
ग्लैंड फार्मा में भी कंसोलीडेशन ब्रेकआउट देखने को मिला। एनएसई पर यह स्टॉक 3.2 फीसदी बढ़कर 1,764 रुपये पर पहुंच गया । स्टॉक ने डेली चार्ट पर औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है

Stocks Views : कमिंस इंडिया, बीईएमएल और ग्लैंड फार्मा ने 13 मई के पिछले कारोबारी सत्र में ब्रॉडर मार्केट से बेहतर प्रदर्शन किया था। कमिंस इंडिया पिछले कई महीनों में एक बड़ा स्टार परफॉर्मर रहा है। इस स्टॉक ने हायर हाईज, हायर लोज फॉर्मेशन बनाए रखा है। स्टॉक ने डेली चार्ट पर औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया है। पिछले कारोबारी दिन ये स्टॉक 3,527.90 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया और एनएसई पर 2.95 फीसदी की तेजी के साथ 3,512.35 रुपये पर बंद हुआ। इसने डेली चार्ट पर औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया।

13 मई को बीईएमएल में भी जोरदार तेजी देखने को मिली। यह स्टॉक कल 14.5 फीसदी से ज्यादा की तेजी लेकर 3,676.45 रुपये पर बंद हुआ था। स्टॉक के वॉल्यूम में कई गुना उछाल देखने को मिला थै। स्टॉक ने डेली टाइम फ्रेम पर एक मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। इसके अलावा यह स्टॉक सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता दिखा।

ग्लैंड फार्मा में भी कंसोलीडेशन ब्रेकआउट देखने को मिला। एनएसई पर यह स्टॉक 3.2 फीसदी बढ़कर 1,764 रुपये पर पहुंच गया । स्टॉक ने डेली चार्ट पर औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। इसके अलावा, यह 200-डे ईएमए और 21-डे ईएमए से ऊपर बंद हुआ। इसने कल दिन के दौरान 50-डे ईएमए को भी टेस्ट किया।

आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के आशीष क्याल की ट्रेडिंग रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें