24 मार्च को बाजार अपने हालिया बाउंसबैक को संभाल पाने में कामयाब नहीं रहा और इसमें लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। ग्लोबल मार्केट में कमजोरी और एफएंडओ सेगमेंट में एसटीटी की बढ़त ने मार्केट का मूड खराब कर दिया। सेंसेक्स करीब 400 अंकों की गिरावट को साथ 57527 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 130 अंकों की गिरावट के साथ 16945 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी डेली चार्ट पर लोअर टॉप लोअर बॉटम के साथ बियरिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाते हुए दिखा। दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयर भी दबाव में रहे थे। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 1.2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.7 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ था।
