बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच 24 मई को तीन दिन से चल रही तेजी थम गई। बाजार कल 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था। कमजोर ग्लोबल संकेतों और ऋण सीमा पर अमेरिका में बने गतिरोध के चलते बाजार सेंटीमेंट पर दबाव देखने को मिल रहा है। कल के कारोबार में मेटल, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा टूटकर 61774 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 60 अंक गिरकर 18285 पर बंद हुआ था। डेली स्केल पर निफ्टी ने कल डोजी जैसा कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये बाजार में तेड़ियों और मंदड़ियों के बीच खींच-तान और अनिश्चितता बने रहने का संकेत है।
