Get App

Trade Spotlight : आयशर मोटर्स, सिम्फनी और अपोलो हॉस्पिटल्स में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति ?

Trade Spotlight : अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज में एक मजबूत कंसोलीडेशन ब्रेकआउट देखने को मिला है। इसने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया है। स्टॉक ने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 26, 2024 पर 1:45 PM
Trade Spotlight : आयशर मोटर्स, सिम्फनी और अपोलो हॉस्पिटल्स में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति ?
सिम्फनी ने पिछले कई सत्रों के डाउनट्रेंड के बाद कंसोलीडेशन से एक निर्णायक ब्रेकआउट दिया और 5 फीसदी की तेजी के साथ 868 रुपये पर बंद हुआ

Trade Spotlight : 22 मार्च को, लंबे सप्ताहांत से एक दिन पहले, बेंचमार्क सूचकांकों में लगातार तीन सत्रों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी 50 इंडेक्स 85 अंक चढ़कर 22,097 पर पहुंच गया और डेली चार्ट पर इसने एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। जबकि बीएसई सेंसेक्स 191 अंक बढ़कर 72,832 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांकों ने फ्रंटलाइन सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया। इनमें 0.6 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

ब्रॉडर मार्केट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में आयशर मोटर्स, सिम्फनी और अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज शामिल हैं। आयशर मोटर्स ने लगातार चौथे सत्र में तेजी दिखाई और एनएसई पर 1.8 प्रतिशत बढ़कर 3,988 रुपये पर बंद हुआ।

सिम्फनी ने पिछले कई सत्रों के डाउनट्रेंड के बाद कंसोलीडेशन से एक निर्णायक ब्रेकआउट दिया और 5 फीसदी की तेजी के साथ 868 रुपये पर बंद हुआ। अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज में भी एक मजबूत कंसोलीडेशन ब्रेकआउट देखने को मिला। ये स्टॉक कल 3 फीसदी उछलकर 6,376 रुपये पर पहुंच गया।

आइए देखते हैं कि अब इन स्टॉक्स पर क्या है वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के आशीष क्याल की ट्रेडिंग रणनीति

आयशर मोटर्स (Eicher Motors): आयशर मोटर्स ने डेली चार्ट पर एक कंसोलीडेशन पैटर्न बनाया है। 4,015 रुपये के स्तर से ऊपर की क्लेजिंग इस पैटर्न के ब्रेकआउट की पुष्टि करेगा। जिसके बाद हम इस शेयर में अच्छी तेजी की उम्मीद कर सकते हैं। अगर ये स्टॉक 4,015 रुपये के ऊपर टिका रहता है तो फिर इसमें 4,200 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ इस स्टॉक के लिए 3,860 रुपये पर सपोर्ट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें