ट्रेड स्पॉटलाइट: फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर, कल्पतरु प्रोजेक्ट्स और बैंक ऑफ बड़ौदा में अब क्या करें?

Trade Spotlight:सोमवार को जो स्टॉक एक्शन में थे उनमें फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर (FACT), कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं। FACT ने 478.80 रुपये के इंट्राडे रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ और 8 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 470 रुपये के ऑल टाइम हाई पर जाता दिख। स्टॉक ने डेली चार्ट पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया

अपडेटेड Jul 04, 2023 पर 11:49 AM
Story continues below Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा वर्तमान में अपने ऑल टाइम हाई के करीब है, जो इसके भाव में एक बड़ी और मजबूत तेजी आने का संकेत देता है। इससे पता चलता है कि ऊपर की ओर इसका रुझान मजबूत है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trade Spotlight: बाजार ने इस हफ्ते की मजबूत शुरुआत की। 3 जुलाई के निफ्टी 50 इंडेक्स 19300 से ऊपर पहुंच गया। वहीं, बीएसई सेंसेक्स पहली बार 65000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। बाजार को बैंकिंग और फाइनेंशिय, एफएमसीजी, तेल-गैस और मेटल शेयरों से जोरदार सपोर्ट मिला। कल के कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स लगभग 500 अंक उछलकर 65205 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 130 अंक से ज्यादा बढ़कर 19323 पर पहुंच गया। निफ्टी ने डेली चार्ट पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ब्रॉडर मार्केट भी बढ़ के साथ बंद हुए थे। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 35843.50 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ था।

    बैंक निफ्टी भी पहली बार 45000 अंक पर पहुंच गया और 400 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 45158 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी आईटी सूचकांक में मुनाफावसूली देखी गई, जो 138 अंक गिरकर 29425 पर बंद हुआ।

    सोमवार को जो स्टॉक एक्शन में थे उनमें फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर (FACT), कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं। FACT ने 478.80 रुपये के इंट्राडे रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ और 8 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 470 रुपये के ऑल टाइम हाई पर जाता दिख। स्टॉक ने डेली चार्ट पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।


    कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल में भी कल जोरदार तेजी रही। स्टॉक ने कल औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली स्केल पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया है। एनएसई पर स्टॉक 3.5 फीसदी उछलकर 555.6 रुपये पर पहुंच गया।

    बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, हीरो मोटोकॉर्प, टाइटन, कमिंस, वीआईपी के शेयर्स में कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

    बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर भी 3 जुलाई को 4.6 फीसदी चढ़कर 199.10 रुपये पर पहुंच गए। ये 21 अगस्त 2015 के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है। कल इस स्टॉक ने एक और सत्र में डेली टाइम फ्रेम पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया था । स्टॉक ने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ हायर हाई, हायर लो फॉर्मेशन बनाया था।

    आइए देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है GEPL कैपिटल के विज्ञान सावंत की ट्रेडिंग रणनीति

    कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल (Kalpataru Projects):मार्च 2023 के 597 रुपये के स्तर से करेक्शन के बाद स्टॉक ने 545 रुपये और 500 रुपये के स्तर के बीच कंसोलीडेशन किया है। इस कंसोलीडेशन के दौर में स्टॉक ने एक ठोस आधार बना लिया है। इसके अलावा, हाल ही में इस स्टॉक में रेक्टेंगल पैटर्न का ब्रेकआउट हुआ है। ये स्टॉक में तेजी की शुरुआत का संकेत है। यह ब्रेकआउट इस बात का समर्थन करता है कि स्टॉक में तेजी आने की संभावना है। ऐसे में इस स्टॉक में ट्रेडरों और निवेशकों को 600 रुपये के लक्ष्य के लिए, क्लोजिंग बेसिस पर 530 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ खरीदारी की सलाह है।

    बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda): बैंक ऑफ बड़ौदा वर्तमान में अपने ऑल टाइम हाई के करीब है, जो इसके भाव में एक बड़ी और मजबूत तेजी आने का संकेत देता है। इससे पता चलता है कि ऊपर की ओर इसका रुझान मजबूत है और इसके जारी रहने की संभावना भी है। ऐसे में इस स्टॉक में भी ट्रेडरों और निवेशकों को 230 रुपये के लक्ष्य के लिए, क्लोजिंग बेसिस पर 189 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ खरीदारी की सलाह है।

    फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर (Fertilisers and Chemicals Travancore):स्टॉक वर्तमान में मजबूत तेजी का रुझान प्रदर्शित कर रहा है। ये अपने ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। यह मौजूदा रुझान में मजबूती का संकेत देता है। इसके अलावा, स्टॉक के कप और हैंडल पैटर्न से बाहर निकलता दिखा है। ये स्टॉक में आगे भी तेजी जारी रहने का संकेत है। ऐसे में इस स्टॉक में भी ट्रेडरों और निवेशकों को 540 रुपये के लक्ष्य के लिए, क्लोजिंग बेसिस पर 432 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ खरीदारी की सलाह है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।