Trade Spotlight:2 जून को बाजार एक और कारोबारी सत्र में रेंज बाउंड रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। इंडेक्स ने अपर और लोअर शैडो के एक साथ एक स्मॉल बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया जो डेली चार्ट पर इनसाइड बार कैंडलस्टिक पैटर्न जैसा दिखता है। बीएसई सेंसेक्स 119 अंक चढ़कर 62547 पर और निफ्टी 50 इंडेक्श 46 अंक बढ़कर 18534 पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांक में 0.50 की बढ़त के साथ बंद हुए थे। आईटी और ऑयल एंड गैस को छोड़कर अधिकांश सेक्टर बढ़त के साथ बंद हुए थे। निफ्टी ऑटो और मेटल इंडेक्स में लगभग 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी।
पिछले कारोबारी दिन ब्रॉडर मार्केट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में ग्रेफाइट इंडिया शामिल रहा जो लगभग 12 फीसदी बढ़कर 375.5 रुपये पर बंद हुआ था। ये 16 जनवरी के बाद का इसका उच्चतम क्लोजिंग लेवल स्तर है। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ दैनिक चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया। लगातार दूसरे सत्र में स्टॉक में हायर हाई, हायर लो बनाया।
साइएंट भी 6 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 1459 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ और दैनिक चार्ट पर इसमें लॉन्ग अपर शैडो के साथ बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया। ये मजबूत वॉल्यूम के साथ उपरी स्तरों पर कुछ मुनाफा वसूली आने का संकेत है। यह स्टॉक लगातार तीसरे सत्र में हायर टॉप, हायर बॉटम बनाता दिखा। जबकि मंथली चार्ट पर नवंबर में बुलिश इनगल्फिंग पैटर्न बनाने के बाद से यह लगातार सातवें महीने हायर हाई, हायर लो बना रहा है।
आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पलवीय की सलाह
Graphite India: पिछले शुक्रवार की मजबूत बढ़त के साथ, स्टॉक ने शॉर्ट टर्म चार्ट पर ट्रेंड रिवर्सल की पुष्टि की है जो एक हायर टॉप और बॉटम फॉर्मेशन बनाता है। वर्तमान सप्ताह के प्राइस मूवमेंट के साथ स्टॉक ने 20 और 100-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) पर फिर से कब्जा कर लिया है और तेज उछाल दिखाया है। वर्तमान में स्टॉक अपने 20, 50, 100 और 200-डे एसएमए से ऊपर दिख रहा है जो स्टॉक में तेजी के ट्रेंड की पुष्टि करता है। वर्तमान वीकली क्लोजिंग के साथ स्टॉक 385 रुपये के स्तर पर स्थित दो साल के "डाउन-स्लोपिंग चैनल" ब्रेकआउट की ओर बढ़ रहा है। डेली, वीकली और मंथली आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) बुलिश मोड में है जो मजबूती बढ़ने का संकेत दे रहा है। ऐसे में निवेशकों को 335-315 रुपये के डाउनसाइड सपोर्ट जोन के साथ 400-425 रुपये के लक्ष्य के लिए इस स्टॉक को खरीदने, होल्ड करने और एक्युमुलेट करने की सलाह है।
Cyient: ये स्टॉक भी सभी टाइम फ्रेम में मजबूती के संकेत दे रहा है। इसके साथ ही ये हायर टॉप और बॉटम्स की एक श्रृंखला बना रहा है। इसके अलावा, स्टॉक ने 1,313 रुपये के स्तर पर "राउंडिंग बॉटम" फॉर्मेशन ब्रेकआउट की भी पुष्टि की है। पिछले कुछ महीनों में स्टॉक में बढ़ते वॉल्यूम के साथ तेजी आई है। वर्तमान में स्टॉक अपने 20, 50, 100 और 200-डे एसएमए से ऊपर बना हुआ है। ये अच्छा संकेत है। इसके अलावा इसका डेली, वीकली, मंथली और तिमाही आरएसआई तेजी के मोड में है जो स्टॉक की बढ़ती ताकत का संकेत दे रहा है। ऐसे में निवेशकों को 1300-1260 रुपये के डाउनसाइड सपोर्ट जोन के साथ 1560-1655 रुपये के लक्ष्य के लिए इस स्टॉक को खरीदने, होल्ड करने और एक्युमुलेट करने की सलाह है।
FSN E-Commerce Ventures (Nykaa): शुक्रवार की 7.6 फीसदी की मजबूत तेजी के साथ इस स्टॉक ने शॉर्ट टर्म चार्ट पर ट्रेंड रिवर्सल की पुष्टि की है। स्टॉक 150-120 रुपये के रेंज के भीतर कंसोलीडेट हो रहा है। जनवरी 2023 से, स्टॉक ने रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडिकेटर आरएसआई पर पॉजिटिव डाइवर्जेंस दिया है। ये शॉर्ट से मीडियम टर्म चार्ट पर बढ़ती स्ट्रेंथ का संकेत देता है। वर्तमान में स्टॉक अपने 20 और 50-डे एसएमए से ऊपर है जो एक सकारात्मक संकेत है। इसके अलावा डेली, वीकली और मंथली आरएसआई भी तेजी के मोड में है। ये स्टॉक में बढ़ती ताकत का संकेतहै। ऐसे में निवेशकों को 123-115 रुपये के डाउनसाइड सपोर्ट जोन के साथ 150-160 रुपये के लक्ष्य के लिए इस स्टॉक को खरीदने, होल्ड करने और एक्युमुलेट करने की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।