Get App

ट्रेड स्पॉटलाइट: ग्रेफाइट इंडिया, साइएंट और नायका में अब क्या करें?

Trade Spotlight: पिछले कारोबारी दिन ब्रॉडर मार्केट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में ग्रेफाइट इंडिया शामिल रहा जो लगभग 12 फीसदी बढ़कर 375.5 रुपये पर बंद हुआ था। ये 16 जनवरी के बाद का इसका उच्चतम क्लोजिंग लेवल स्तर है। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ दैनिक चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 05, 2023 पर 3:05 PM
ट्रेड स्पॉटलाइट: ग्रेफाइट इंडिया, साइएंट और नायका में अब क्या करें?
साइएंट भी 6 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 1459 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ और दैनिक चार्ट पर इसमें लॉन्ग अपर शैडो के साथ बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया

Trade Spotlight:2 जून को बाजार एक और कारोबारी सत्र में रेंज बाउंड रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। इंडेक्स ने अपर और लोअर शैडो के एक साथ एक स्मॉल बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया जो डेली चार्ट पर इनसाइड बार कैंडलस्टिक पैटर्न जैसा दिखता है। बीएसई सेंसेक्स 119 अंक चढ़कर 62547 पर और निफ्टी 50 इंडेक्श 46 अंक बढ़कर 18534 पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांक में 0.50 की बढ़त के साथ बंद हुए थे। आईटी और ऑयल एंड गैस को छोड़कर अधिकांश सेक्टर बढ़त के साथ बंद हुए थे। निफ्टी ऑटो और मेटल इंडेक्स में लगभग 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी।

पिछले कारोबारी दिन ब्रॉडर मार्केट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में ग्रेफाइट इंडिया शामिल रहा जो लगभग 12 फीसदी बढ़कर 375.5 रुपये पर बंद हुआ था। ये 16 जनवरी के बाद का इसका उच्चतम क्लोजिंग लेवल स्तर है। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ दैनिक चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया। लगातार दूसरे सत्र में स्टॉक में हायर हाई, हायर लो बनाया।

साइएंट भी 6 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 1459 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ और दैनिक चार्ट पर इसमें लॉन्ग अपर शैडो के साथ बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया। ये मजबूत वॉल्यूम के साथ उपरी स्तरों पर कुछ मुनाफा वसूली आने का संकेत है। यह स्टॉक लगातार तीसरे सत्र में हायर टॉप, हायर बॉटम बनाता दिखा। जबकि मंथली चार्ट पर नवंबर में बुलिश इनगल्फिंग पैटर्न बनाने के बाद से यह लगातार सातवें महीने हायर हाई, हायर लो बना रहा है।

आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पलवीय की सलाह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें