Trade Spotlight : 6 फरवरी को बाजार में बुल्स एक बार फिर से वापसी करते दिखे। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से बाजार पर राज कर रहे मंदड़ियों पर कल बुल्स हावी होते दिखे। इससे संकेत मिलता है कि निफ्टी आने वाले कारोबारी सत्रों में 22,126 के रिकॉर्ड हाई की ओर छलांग लगाने के लिए तैयार है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी के लिए 21,700 पर तत्काल सपोर्ट और 21,500 के स्तर पर अगला बड़ा सपोर्ट है। 6 फरवरी को, निफ्टी 158 अंक उछलकर 21,929 पर पहुंच गया और डेली चार्ट पर इसने एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 455 अंक बढ़कर 72,186 पर पहुंच गया। बाजार का विस्तार भी पॉजिटिव था क्योंकि एनएसई पर हर गिरने वाले शेयर पर लगभग दो शेयर आगे बढ़ते दिखे थे।
