Trade Spotlight: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस,एचपीसीएल और डीएलएफ में अब क्या करें?

Trade Spotlight:कल के कारोबार में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, एचपीसीएल और डीएलएफ में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल करीब 7 फीसदी की बढ़त के साथ 410 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ एक बड़ा बुलिश कैंडल बनाया था। एचपीसीएल भी कल के स्टार परफॉर्मरों में से एक रहा था

अपडेटेड Mar 17, 2023 पर 1:35 PM
एचपीसीएल डेली स्केल पर एक राइजिंग चैनल चार्ट फॉर्मेशन में ट्रेड कर रहा है। इसके साथ ही ये लगातार हायर टॉप, हायर बॉटम बना रहा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trade Spotlight: 16 मार्च को बाजार पिछले 6 दिनों में पहली बार बढत के साथ बंद होने में कामयाब रहा था। हालांकि ये बढ़त बहुत बड़ी नहीं थी। यूरोपियन बाजारों में आई तेजी से भारतीय बाजारों को भी सपोर्ट मिला था। सेंसेक्स कल करीब 80 अंकों की बढ़त के साथ 57635 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 17000 के मनोवैज्ञानिक लेवल के नीचे बना रहा लेकिन 13 अंकों की बढ़त के साथ 16986 के स्तर पर बंद हुआ था।

    निफ्टी में कल दिन के लो से स्मॉर्ट रिकवरी देखने को मिली थी। कारोबार के अंत में ये ओपनिंग लेवल के करीब बंद होकर डेली चार्ट पर एक लॉन्ग लेग्ड डोजी जैसा पैटर्न बनाता दिखा था। ये बाजार की दिशा साफ न होने और तेजड़ियो और मंदड़ियों के बीच खींचतान का संकेत है। बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी को 17200-17300 फिर उसके बाद 17400-17500 के जोन में जाने के लिए पहले 17000 का स्तर फिर से हासिल करना होगा। अब निफ्टी के लिए 16800 पर सपोर्ट दिख रहा है।

    कल के कारोबार में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, एचपीसीएल और डीएलएफ में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल करीब 7 फीसदी की बढ़त के साथ 410 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ एक बड़ा बुलिश कैंडल बनाया था।


    एचपीसीएल भी कल के स्टार परफॉर्मरों में से एक रहा था। कल ये स्टॉक 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी लेकर 244.5 के स्तर पर बंद हुआ था। ये 25 जनवरी के बाद का इस स्टॉक का हाइएस्ट लेवल है। इस स्टॉक में भी कल डेली चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ मजबूत बुलिश कैंडल बनाया था।

    डीएलएफ भी कल जोरदार एक्शन में था। ये स्टॉक कल 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 360 रुपए पर बंद हुआ था। ये स्टॉक डेली चार्ट पर लॉन्ग लोअर शैडो के साथ एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाता दिखा था।

    आइए जानते हैं अब इन शेयरों पर क्या है कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की ट्रेडिंग रणनीति

    ICICI Prudential Life Insurance Company:आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का शेयर काफी लंबे समय से दबाव में तल रहा था। वर्तमान में ये काफी ओवरशोल्ड दिख रहा है। अब इस स्टॉक में ट्रेंड बदलता दिख रहा है। आगे इस शेयर में और तेजी आ सकती है और ये शॉर्ट टर्म में 440 रुपए की तरफ जाता दिख सकता है। स्टॉक के लिए नीचे की तरफ 395 रुपए पर सपोर्ट दिख रहा है।

    Hindustan Petroleum Corporation:एचपीसीएल डेली स्केल पर एक राइजिंग चैनल चार्ट फॉर्मेशन में ट्रेड कर रहा है। इसके साथ ही ये लगातार हायर टॉप, हायर बॉटम बना रहा है। इसके चलते इसके MACD और ADX जैसे सभी अहम टेक्निकल इंडीकेटर मजबूती के संकेत दे रहे हैं। इस स्टॉक में अभी और तेजी आ सकती है। ट्रेडर्स के लिए 235 रुपए पर सपोर्ट दिख रहा है। आगे ये स्टॉक हमें 262 रुपए पर जाता दिख सकता है।

    नए जमाने के टेक शेयरों के लिए अभी और दर्द बाकी : कोटक

    DLF:वीकली स्केल पर ये स्टॉक एक रेंज में कंसोलीडेट होता दिखा है। स्टॉक ने इस रेंज के निचले छोर से उछाल लिया है। इस स्टॉक के स्ट्रक्चर से ट्रेंड में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। इस स्टॉक में वर्तमान स्तरों से और तेजी देखने को मिल सकती है। पोजीशनल ट्रेडरों के लिए 348 रुपए का स्तर ट्रेंड डिसाइडर लेवल साबित होगा। अग स्टॉक इस लेवल के ऊपर बना रहता है तो फिर इसमें 385 रुपए तक का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं, अगर ये शेयर 348 रुपए के नीचे बंद होता है तो फिर इसमें से निकल जाने की सलाह होगी।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।