Stocks Views: शुक्रवार को भी बाजार में कंसोलीडेशन हेका दिखा। 10 फरवरी को बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ था। हालांकि छोटे-मझोले शेयरों ने दिग्गजों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। इसके आलावा वोलैटिलिटी में भी गिरावट आई थी और ये अपने 18 महीनों के निचले स्तरों पर आती नजर आई थी। सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 60683 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 37 अंकों की गिरावट के साथ 17856 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल के कारोबार में ओपनिंग लेवल के करीब की बंदी देकर डेली चार्ट पर डोजी जैसा पैटर्न बनाया। ये बाजार में बुल्स और बीयर्स के बीच जारी खींचतान का संकेत है।
शुक्रवार 10 फरवरी के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट की चाल दिग्गजों की तुलना में बेहतर रही थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स करीब 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.54 फीसदी की तेजी लेकर क्लोज हुआ था। वोलैटिलिटी में भी और कमा आती दिखी थी। फीयर इंडेक्स India VIX 2.26 फीसदी की गिरावट के साथ 12.75 के स्तर पर आ गया था।
पिछले कारोबारी दिन जेबीएम ऑटो, कैंपस एक्टिववियर और गुजरात पीपावाव पोर्ट में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। JBM Auto करीब 11 फीसदी की बढ़त के साथ 538 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Campus Activewear 6.5 फीसदी की बढ़त लेकर 420 रुपए पर बंद हुआ था। Gujarat Pipavav में भी 10 फरवरी को जोरदार एक्शन देखने को मिला था। ये स्टॉक 3 फीसदी की बढ़त लेकर 101.55 के स्तर पर बंद हुआ था।
आइए जानते हैं अब इन शेयरों में क्या है Axis Securities के राजेश पालवीय की ट्रेडिंग रणनीति
Campus Activewear: वर्नमान में ये शेयर 20 and 50-day SMA (simple moving average)के ऊपर बना हुआ। ये स्टॉक में तेजी बने रहने का संकेत है। जिनके पास ये शेयर है वे इसमें बनें रहें। वर्तमान स्तरों पर नई खरीद भी की जा सकती है। 460-480 रुपए के लक्ष्य के लिए 360 रुपए का स्टॉपलॉस लगाएं।
Gujarat Pipavav Port: गुजरात पिपावाव में भी तेजी के संकेत बने हुए हैं। डेली, वीकली और मंथली RSI से तेजी कायम रहने की उम्मीद दिख रही है। जिनके पास ये शेयर है वे इसमें बनें रहें। वर्तमान स्तरों पर नई खरीद भी की जा सकती है। 120-130 रुपए के लक्ष्य के लिए 90-85 रुपए का स्टॉपलॉस लगाएं।
JBM Auto:जिनके पास ये शेयर है वे इसमें बनें रहें। वर्तमान स्तरों पर नई खरीद भी की जा सकती है। 600-620 रुपए के लक्ष्य के लिए 480-470 रुपए का स्टॉपलॉस लगाएं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।