Get App

ट्रेड स्पॉटलाइट: कल्याण ज्वैलर्स, करूर वैश्य बैंक और अशोक लीलैंड में अब क्या करें?

16 जून को जिन शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिला था उनमें कल्याण ज्वैलर्स इंडिया, करूर वैश्य बैंक और अशोक लेलैंड के नाम शामिल थे। कल्याण ज्वेलर्स इंडिया ने इंट्रा डे रिकॉर्ड हिट किया था। कारोबार के अंत में लगभग 15 फीसदी की बढ़त के साथ 131.1 रुपये पर बंद हुआ था। इसी तरह करूर वैश्य बैंक 21 सितंबर, 2017 के बाद के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 19, 2023 पर 10:46 AM
ट्रेड स्पॉटलाइट: कल्याण ज्वैलर्स, करूर वैश्य बैंक और अशोक लीलैंड में अब क्या करें?
अशोक लीलैंड में पिछले सप्ताह के दौरान अच्छी खरीदारी देखने को मिली। शुक्रवार को ये स्टॉक 4.5 फीसदी बढ़कर नौ महीने के उच्चतम स्तर 164.40 रुपये पर बंद हुआ था

बाजार में 16 जून को अच्छी तेजी देखने को मिली। बेंचमार्क सूचकांकों ने पिछले दिन के नुकसान की भरपाई की और आईटी को छोड़कर अधिकांश सेक्टर आई में भारी खरीदारी के चलते निफ्टी में रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई देखने को मिला था। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 467 अंक उछलकर 63385 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 138 अंक बढ़कर 18826 पर पहुंच गया। निफ्टी ने पिछले कारोबारी दिन हायर हाई, हायर लो फॉर्मेशन के साथ डेली पैमाने पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था।

पिछले कारोबारी दिन यानी 16 जून को बैंक निफ्टी 495 अंक चढ़कर 43938 पर पहुंच गया था। जबकि ब्रॉडर मार्केट में लगातार पांचवें सत्र में तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स बाजार के पॉजिटिव ब्रेड्थ के साथ क्रमशः 0.7 फीसदी और 1 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

16 जून को जिन शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिला था उनमें कल्याण ज्वैलर्स इंडिया, करूर वैश्य बैंक और अशोक लेलैंड के नाम शामिल थे। कल्याण ज्वेलर्स इंडिया ने इंट्रा डे रिकॉर्ड हिट किया था। कारोबार के अंत में लगभग 15 फीसदी की बढ़त के साथ 131.1 रुपये पर बंद हुआ था।

इसी तरह करूर वैश्य बैंक 21 सितंबर, 2017 के बाद के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था। स्टॉक 7 फीसदी बढ़कर 128 रुपये पर पहुंच गया था और दैनिक चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। अच्छे वॉल्यूम के साथ स्टॉक में लगातार पांचवें सत्र में तेजी जारी रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें