Get App

Trending stocks : संवर्धन मदरसन और एलआईसी हाउसिंग में मुनाफावसूली की सलाह, जानिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स पर क्या है जिगर एस पटेल ट्रेडिंग रणनीति

Buzzing stocks: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स ने कुछ हफ्तों के कंसोलीडेशन के बाद एक अच्छा ब्रेकआउट दिया है। स्टॉक ने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली टाइम फ्रेम पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है और सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता दिखा है। संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल में भी इस साल के 5 मार्च और 12 अप्रैल के हाई के आसपास फॉलिंग रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट देखने को मिला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 18, 2024 पर 1:29 PM
Trending stocks : संवर्धन मदरसन और एलआईसी हाउसिंग में मुनाफावसूली की सलाह, जानिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स पर क्या है जिगर एस पटेल ट्रेडिंग रणनीति
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स तेजी का ट्रेंड बरकरार है। निवेशकों को सलाह है कि वे इस स्टॉक में 3,650-3,750 रुपये के रेंज में खरीदारी करें

Trending stocks : 16 अप्रैल को निफ्टी 50 इंडेक्स 125 अंक गिरकर 22,148 पर बंद हुआ था। इसने अपर और लोअर शैडो के साथ एक स्मॉल बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना था जो डेली चार्ट पर एक स्पिनिंग टॉप पैटर्न जैसा दिखता है। बीएसई सेंसेक्स 456 अंक गिरकर 72,944 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.09 फीसदी गिरकर बंद हुआ था। स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.75 फीसदी ऊपर रहा बंद हुआ था। 16 अप्रैल को ब्राॉडर मार्केट से बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल शामिल थे। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस 2.4 फीसदी बढ़कर 654 रुपये पर पहुंच गया और मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स ने भी कुछ हफ्तों के कंसोलीडेशन के बाद मजबूत ब्रेकआउट दिया है और एनएसई पर 2.6 फीसी बढ़कर 3,722 रुपये पर पहुंच गया । स्टॉक ने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली टाइम फ्रेम पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। स्टॉक सभी अहम मूविंग एवरेज ऊपर कारोबार कर रहा है।

संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल में भी इस साल के 5 मार्च और 12 अप्रैल के हाई के आसपास फॉलिंग रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट देखने को मिला है। स्टॉक 2.86 प्रतिशत उछलकर 124 रुपये पर पहुंच गया । स्टॉक ने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर हेल्दी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया और सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता दिखा।

आइए देखते है अब इन स्टॉक्स पर क्या है आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के जिगर एस पटेल की ट्रेंडिंग रणनीति।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें