Get App

ट्रेड स्पॉटलाइट: लिंडे इंडिया, नजारा टेक्नोलॉजीज और आरईसी में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?

बैंक निफ्टी कल भारी उतार-चढ़ाव के बीच 45 अंकों की गिरावट के साथ 43944 पर बंद हुआ था। निफ्टी 50 में अगले तीस दिनों की संभावित वोलैटिलिटी को मापने वाला इंडिया VIX 11-12 के स्तरों की सीमा में रहा। ब्रॉडर मार्केट से बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में लिंडे इंडिया, नजारा टेक्नोलॉजीज और आरईसी शामिल हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 13, 2023 पर 10:19 AM
ट्रेड स्पॉटलाइट: लिंडे इंडिया, नजारा टेक्नोलॉजीज और आरईसी में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?
लिंडे इंडिया में अच्छी तेजी आई है। स्टॉक अपने ऐतिहासिक हाई पर पहुंच रहा है। ये एक मजबूत मोमेंटम का संकेत है

इक्विटी बेंचमार्क के साथ-साथ ब्रॉडर मार्केट में भी लगातार दो दिन का करेक्शन थमता दिखा और 12 जून को बाजार ने बढ़त के साथ सप्ताह की शुरुआत की। टेक्नोलॉजी, मेटल और ऑयल एंड गैस शेयरों ने बाजार को सपोर्ट किया जबकि चुनिंदा बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में बिकवाली देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 99 अंक बढ़कर 62725 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 38 अंक बढ़कर 18602 पर बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट ने भी कल अच्छी वापसी की और पॉजिटिव ब्रेड्थ के साथ बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में क्रमश: 0.55 फीसदी और 0.87 फीसदी की तेजी रही।

बैंक निफ्टी कल भारी उतार-चढ़ाव के बीच 45 अंकों की गिरावट के साथ 43944 पर बंद हुआ था। निफ्टी 50 में अगले तीस दिनों की संभावित वोलैटिलिटी को मापने वाला इंडिया VIX 11-12 के स्तरों की सीमा में रहा।

ब्रॉडर मार्केट से बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में लिंडे इंडिया, नजारा टेक्नोलॉजीज और आरईसी शामिल हैं। लिंडे इंडिया ने पिछले लगभग कुछ महीनों के अपने कंसोलीडेशन रेंज को निर्णायक रूप से तोड़ दिया है। दैनिक चार्ट पर इस स्टॉक ने भारी वॉल्यूम के साथ लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। शेयर 5 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 4196 रुपये पर पहुंच गया है।

Nazara Technologies ने चालू माह के कंसोलीडेशन रेंज से एक निर्णायक ब्रेकआउट दिया है। ये स्टॉक कल 28 अक्टूबर, 2022 के बाद के हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल पर बंद हुआ। स्टॉक कल 5 फीसदी उछलकर 661 रुपये पर बंद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें