Get App

Trade Spotlight: महिंद्रा हॉलीडेज, शैले होटल्स और बोरोसिल रिन्यूएबल्स में अब क्या करें

पिछले कारोबारी दिन ऑटो, मेटल, चुनिंदा बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस शेयरों पर दबाव था, जबकि एफएमसीजी और प्रौद्योगिकी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली थी। महिंद्रा हॉलीडेज, शैले होटल्स, बोरोसिल रिन्यूएबल्स में 21 अप्रैल को जोरदार एक्शन देखने को मिला था। महिंद्रा हॉलीडेज 3.5 फीसदी की बढ़त के साथ 301 रुपए की रिकॉर्ड क्लोजिंग दर्ज करता दिखा था। वहीं, शैले होटल्स करीब 1 फीसदी की तेजी लेकर 372 को स्तर पर बंद हुआ था

Sunil Matkarअपडेटेड Apr 24, 2023 पर 11:59 AM
Trade Spotlight: महिंद्रा हॉलीडेज, शैले होटल्स और बोरोसिल रिन्यूएबल्स में अब क्या करें
बोरोसिल रिन्यूएबल्स में 20 अप्रैल की 7 फीसदी की बढ़त के बाद 21 अप्रैल को भी 4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी

Trade Spotlight:21 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में बाजार उतार-चढ़ाव के बीच सीमित दायरे में घूमता दिखा। निफ्टी लगातार तीसरे हफ्ते 17600 के स्तर के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा। शुक्रवार को निफ्टी 0.50 अंक गिरकर 17624 के स्तर पर बंद हुआ था। डेली चार्ट पर इसने लॉन्ग लोअर शैडो और स्मॉल अपर शैडो को साथ स्मॉल बियरिश कैंडल बनाया था। निफ्टी के लिए 200-day SMA या 17605 के स्तर पर सपोर्ट देखने को मिला है। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 23 अंक बढ़कर 59655 के स्तर पर बंद हुआ था। 21 अप्रैल को दिग्गजों की तुलना में छोटे- मझोले शेयरों में ज्यादा कमजोरी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉल कैप 100 इंडेक्स करीब 0.4 फीसदी और 0.3 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए थे।

ऑटो, मेटल, चुनिंदा बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस शेयरों पर दबाव था, जबकि एफएमसीजी और प्रौद्योगिकी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली थी। महिंद्रा हॉलीडेज, शैले होटल्स, बोरोसिल रिन्यूएबल्स में 21 अप्रैल को जोरदार एक्शन देखने को मिला था। महिंद्रा हॉलीडेज 3.5 फीसदी की बढ़त के साथ 301 रुपए की रिकॉर्ड क्लोजिंग दर्ज करता दिखा था। वहीं, शैले होटल्स करीब 1 फीसदी की तेजी लेकर 372 को स्तर पर बंद हुआ था। जबकि बोरोसिल रिन्यूएबल्स में 20 अप्रैल की 7 फीसदी की बढ़त के बाद 21 अप्रैल को भी 4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी।

आइए देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय की ट्रेडिंग रणनीति

Mahindra Holidays & Resorts India:डेली और वीकली दोनों ही टाइम फ्रेम पर ये स्टॉक हायर टॉप्स और बॉटम बनाते हुए तेजी कायम रहने के संकेत दे रहा है। वीकली लाइन चार्ट पर स्टॉक ने हाइएस्ट क्लोजिंग दी है ये भी स्टॉक में बुलिश सेंटीमेंट बने रहने का संकेत है। जिनके पास ये स्टॉक है वो इसमें बनें रहें। वर्तमान स्तरों पर नई खरीदारी भी की जा सकती है। शॉर्ट टर्म में स्टॉक में 330-355 रुपए का स्तर देखने के मिल सकता है। स्टॉक के लिए 285-280 रुपए के जोन में सपोर्ट नजर आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें