Get App

Trade Spotlight: मॉयल, पीसीबीएल और प्रेस्टीज एस्टेट प्रोजेक्ट्स में अब क्या करें?

26 अप्रैल को मॉयल, पीसीबीएल और प्रेस्टीज एस्टेट प्रोजेक्ट्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। मॉयल 4 फीसदी की बढ़त लेकर 157 रुपये पर बंद हुआ था। ये स्टॉक कल पिछले आठ कारोबारी सत्रों के छोटे ट्रेडिंग रेंज से ब्रेक आउट देते हुए इस रेंज से बाहर आया था। डेली टाइम फ्रेम पर इसने लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया था। मोमेंटम ऑसिलेटर्स आरएसआई और एमएसीडी भी दैनिक चार्ट पर तेजी का रुझान दिखा रहे हैं

Curated By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 27, 2023 पर 11:13 AM
Trade Spotlight: मॉयल, पीसीबीएल और प्रेस्टीज एस्टेट प्रोजेक्ट्स में अब क्या करें?
पिछले कारोबारी सत्र में, मॉयल 150 रुपये के अपने अहम सपोर्ट लेवल से ऊपर बना रहा। इसके अलावा डेली स्केल पर ये स्टॉक विलियम एलीगेटर से ऊपर कारोबार कर रहा है जो इस स्टॉक को आकर्षक बना रहा है

26 अप्रैल को सुबह से ही बाजार में मजबूती आती दिखी और ये पूरे दिन तेजी में रहा। कल बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 170 अंकों की बढ़क के साथ 60300 को स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी पिछले 8 कारोबारी सत्रों में पहली बार 17800 को ऊपर बंद हुआ था। निफ्टी 44 अंकों की बढ़त लेकर 17814 के स्तर पर बंद हुआ था। इसने डेली स्केल पर लगातार तीसरे दिन हायर हाईज हायर लोज बनाते हुए एक बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। बैंक निफ्टी से भी बाजार को कल अच्छा सपोर्ट मिला था। बैंक निफ्टी 150 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 42830 को स्तर पर बंद हुआ था। दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयर भी जोश में थे। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

26 अप्रैल को मॉयल, पीसीबीएल और प्रेस्टीज एस्टेट प्रोजेक्ट्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। मॉयल 4 फीसदी की बढ़त लेकर 157 रुपये पर बंद हुआ था। ये स्टॉक कल पिछले आठ कारोबारी सत्रों के छोटे ट्रेडिंग रेंज से ब्रेक आउट देते हुए इस रेंज से बाहर आया था। डेली टाइम फ्रेम पर इसने लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया था। मोमेंटम ऑसिलेटर्स आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) और एमएसीडी (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस) भी दैनिक चार्ट पर तेजी का रुझान दिखा रहे हैं।

PCBL भी पिछले छह कारोबारी सत्रों के संकरे रेंज से बाहर आता दिखा है। स्टॉक ने कल डेली चार्ट पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। इसके साथ ही मोमेंटम इंडीकेटर्स RSI और MACD भी पॉजिटिव क्रॉसओवर दे रहे हैं। स्टॉक अपने सभी अहम मूविंग एवरेज (21, 50, 100 और 200-डे ईएमए - एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से ऊपर कारोबार कर रहा है। ये स्टॉक कल 3.5 फीसदी बढ़कर 123.55 रुपये पर बंद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें