17 अप्रैल को बाजार टेक्नोलॉजी शेयरों में आई बिकवाली के चलते 9 दिनों की रैली के बाद लाल निशान में बंद हुआ। लेकिन बैंक निफ्टी आउटपरफार्म करता दिखा। सेंसेक्स कल के कारोबार में 60000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसलता दिखा। कारोबार के अंत में ये 520 अंकों की कमजोरी लेकर 59911 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 120 अंकों की गिरावट के साथ 17707 के स्तर पर बंद हुआ था। कल निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया। निफ्टी ने न केवल डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन को बचाए रहा। बल्कि ये अपने सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर भी टिके रहने में कामयाब रहा।
