Get App

Trade Spotlight: न्यू इंडिया एश्योरेंस,एबीबी इंडिया और पीएनसी इंफ्राटेक में अब क्या करें ?

Trade Spotlight: एबीबी इंडिया कल लगातार आठवें सत्र में हायर हाई, हायर लो फॉर्मेशन जारी रखते दिखा था। साथ ही इसने डेली चार्ट पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। स्टॉक 5.55 फीसदी की बढ़त के साथ 3645 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ था। पीएनसी इंफ्राटेक भी कल के कारोबार में 4.6 फीसदी की तेजी के साथ 306.55 रुपये पर बंद हुआ था। डेली टाइम फ्रेम पर स्टॉक ने लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया था

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 05, 2023 पर 10:28 AM
Trade Spotlight: न्यू इंडिया एश्योरेंस,एबीबी इंडिया और पीएनसी इंफ्राटेक में अब क्या करें ?
न्यू इंडिया एश्योरेंस,एबीबी इंडिया और पीएनसी इंफ्राटेक में कल जोरदार एक्शन देखने को मिला था। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी 15 फीसदी बढ़कर 126.65 रुपये पर बंद हुआ था

Trade Spotlight: बेंचमार्क इंडेक्स में 4 मई को लगभग 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी और एफआईआई की लगातार खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला था। सेंसेक्स कल 556 अंकों की बढ़त के साथ 61749 के स्तर पर बंद हुआ था। ये पिछले 19 दिसंबर के बाद की इसकी हाइएस्ट क्लोजिंग थी। वहीं, निफ्टी 166 अंकों की बढ़त के साथ 18256 के चार महीने के हाई पर बंद हुआ था। कल के कारोबार में इसने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था।

बैंक निफ्टी भी मजबूती के साथ बंद हुआ। कल के कारोबार में निफ्टी बैंक 373 अंक बढ़कर 43685 पर पहुंच गया था। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी बढ़त लेकर बंद हुए थे। इनमें 0.6 फीसदी और 0.8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। न्यू इंडिया एश्योरेंस,एबीबी इंडिया और पीएनसी इंफ्राटेक में कल जोरदार एक्शन देखने को मिला था।

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी 15 फीसदी बढ़कर 126.65 रुपये पर बंद हुआ था। ये इस साल 16 जनवरी के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग स्तर है। कल इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर काफी अधिक वॉल्यूम के साथ मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था।

एबीबी इंडिया कल लगातार आठवें सत्र में हायर हाई, हायर लो फॉर्मेशन जारी रखते दिखा था। साथ ही इसने डेली चार्ट पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। स्टॉक 5.55 फीसदी की बढ़त के साथ 3645 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें