Trade Spotlight:22 मार्च को सेंसेक्स-निफ्टी के साथ ही ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी देखने को मिली जिसके चलते बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल बाजार को एशियाी बाजारों की तेजी से भी सपोर्ट मिला था। यूएस फेड के फैसले के आने के पहले कल के कारोबार में बाजार सावधानी की मुद्रा में दिखा था। गौरतलब है कि फेड ने कल की अपनी नीति बैठक में ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़त की है। CNBC की एक रिपोर्ट को मुताबित 18 में 10 फेड अधिकारियों को इस इस कैलेंडर ईयर के अंत के पहले केवल एक और रेट हाइक की उम्मीद है।
कल सेंसेक्स 140 अंकों की बढ़त के साथ 58,215 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 44 अंकों की बढ़त के साथ 17152 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर अपर ओर लोअर शैडो के साथ एक छोटे आकार का बियरिश कैंडल बनाया था।
22 मार्च के कारोबार में ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक, अनुपम रसायन और सुदर्शन केमिकल इंडस्ट्रीज में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक कल करीब 5 फीसदी की बढ़त के साथ 659 के स्तर पर बंद हुआ था। स्टॉक ने डेली चार्ट पर बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। कल ये स्टॉक 9, 21, 50, 100 और 200-day EMA जैसे सभी अहम मूविंग एवरेज को ऊपर बना हुआ था।
अनुपम रसायन भी कल 2.6 फीसदी की तेजी लेकर 828 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। ये पिछले साल के अगस्त के बाद की इसकी हाइएस्ट क्लोजिंग थी। डेली चार्ट पर इस स्टॉक में लॉन्ग अपर शैडो के साथ बुलिश कैंडल बनता दिखा था ये ऊपरी स्तरों पर आई कुछ मुनाफा वसूली का संकेत है।
सुदर्शन केमिकल इंडस्ट्रीज में भी अच्छी तेजी देखने को मिली थी। इस स्टॉक में लगातार तीसरे कारोबारी दिन भारी वॉल्यूम के साथ तेजी आई थी। कल ये शेयर करीब 3 फीसदी की तेजी लेकर 416 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। ये स्टॉक लगातार पांचवें दिन हाययर हाई फॉर्मेशन बनाता दिखा था।
आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है आनंद राठी के जिगर एस पटेल की ट्रेडिंग रणनीति
Sudarshan Chemical Industries:सुदर्शन केमिकल इंडस्ट्रीज में अभी और तेजी आ सकती है। ऐसे में इस स्टॉक में 410-414 रुपए के रेंज में मिलने पर खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए क्लोजिंग बेसिस पर 385 रुपए का स्टॉपलॉस लगाएं। शॉर्ट टर्म में ये स्टॉक हमें 480 रुपए का स्तर छूता दिख सकता है।
Anupam Rasayan India:हालांकि अनुपम रसायन इस समय आकर्षक दिख रहा है, लेकिन फिलहाल इस पर दांव लगाने को लिए इंतजार करने की जरूरत है क्योंकि यह 860 रुपये के अपने ऐतिहासिक रजिस्टेंस के करीब आ रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में यह स्टॉक इसी रजिस्टेंस से वापस लौटता दिखा था। ये आने वाले कुछ कारोबारी सत्रों के लिए चिंता का विषय होगा। ऐसे में इस स्टॉक में वर्तमान भाव पर नई खरीदारी की सलाह नहीं होगी। स्टॉक में वेट एंड वॉच की रणनीति अपनाएं।
Olectra Greentech: इस महीने से इस काउंटर ने अब तक 99 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है। इसके अलावा लगभग 750 रुपये के स्तर (ये इसका ऐतिहासिक प्रतिरोध स्तर भी है) के करीब हमें इस स्टॉक में शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न बनाता दिखा है। दूसरे इंडीकेटर्स पर नजर डालें तो डेली आरएसआई ने निगेटिव हिडेन डायवर्जेंस दिया है, ये आने वाले कारोबारी सत्रों में एक पुलबैक की ओर संकेत कर रहा है। स्टॉक में इस प्रतिरोध स्तर (750 रुपए) के पास मुनाफावसूली कर सकते हैं। फिलहाल नए निवेश के लिए इंतजार कीजिए। सीएमपी में फ्रेश लॉन्ग की सलाह नहीं दी जा सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।