Trade Spotlight:पीबी फिनटेक, ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक और रेडिको खेतान में अब क्या करें

Trade Spotlight:पिछले कारोबारी दिन ब्रॉडर मार्केट भी दबाव में रहा था। निफ्टी मिड कैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे। लेकिन इस सुस्त महौल में भी कुछ स्टॉक जोरदार एक्शन में थे। ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक कल 19 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 480 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। ये पिछले 1 महीने की हाइएस्ट क्लोजिंग थी। पीबी फिनटेक ने भी शुक्रवार को डेली चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया था

अपडेटेड Feb 27, 2023 पर 1:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पीबी फिनटेक में अभी और तेजी आने की उम्मीद है। निवेशकों को इस स्टॉक में वर्तमान स्तरों पर भी खरीदारी की सलाह होगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trade Spotlight:24 फरवरी को लगातार 6वें दिन दलाल स्ट्रीट पर मंदड़ियों का कब्जा कायम रहा। जिसके चलते निफ्टी चार महीनों को निचले स्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 24 फरवरी को हेल्थकेयर और तेल-गैस शेयरों को छोड़कर अधिकांश सेक्टरों में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 140 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 59500 को नीचे बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 45 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 17465 के स्तर पर बंद हुआ है। ये पिछले साल के 17 अक्टूबर के बाद की सबसे निचली क्लोजिंग है। निफ्टी ने शुक्रवार को डेली चार्ट पर लगातार 6वें दिन लोअर हाइज और लोअर लोज बनाते हुए एक बियरिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था।

    शुक्रवार के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट भी दबाव में रहा था। निफ्टी मिड कैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे। लेकिन इस सुस्त महौल में भी कुछ स्टॉक जोरदार एक्शन में थे। ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक कल 19 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 480 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। ये पिछले 1 महीने की हाइएस्ट क्लोजिंग थी।

    पीबी फिनटेक (PB Fintech) ने भी कल डेली चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया था। ये स्टॉक कल 10.6 फीसदी की बढ़त के साथ 577 के स्तर पर बंद हुआ था। ये पिछले साल 16 अगस्त के बाद इस स्टॉक में आई सबसे ज्यादा बढ़त है।


    रेडिको खेतान में भी जोरदार तेजी आई थी। ये स्टॉक 3.4 फीसदी की बढ़त के साथ 1172 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। साथ ही इसका वॉल्यूम भी औसत से ज्यादा रहा था। इस स्टॉक में लगातार तीसरे दिन बढ़त देखने को मिली थी।

    आइए देखते है अब इन शेयरों पर क्या है एक्सिस सिक्योरिटीज को राजेश पालवीय की ट्रेडिंग रणनीति

    PB Fintech: पीबी फिनटेक में अभी और तेजी आने की उम्मीद है। निवेशकों को इस स्टॉक में वर्तमान स्तरों पर भी खरीदारी की सलाह होगी। आगे इस शेयर में 650-685 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। इस स्टॉक के लिए 520-480 रुपए पर मजबूत सपोर्ट है।

    Olectra Greentech:ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक में भी अभी और तेजी आ सकती है। निवेशकों को इस स्टॉक में वर्तमान स्तरों पर भी खरीदारी की सलाह होगी। आगे इस शेयर में 530-555 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। इस स्टॉक के लिए 425-400 रुपए पर मजबूत सपोर्ट है।

    Hot Stocks:शॉर्ट टर्म में जोरदार कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव, नहीं होंगे निराश

    Radico Khaitan:रेडिको खेतान के दैनिक, साप्ताहिक और मासिक सभी आरएसआई इंडीकेटर तेजी के मूड में है, इससे स्टॉक में निचले स्तरों से तेजी आने की संभावना दिख रही है। ऐसे में जिसके पास ये स्टॉक है वे इसमें बनें रहें। वर्तमान स्तरों पर नई खरीदारी भी की जा सकती है। स्टॉक में 1230-1350 रुपए का टारगेट देखने को मिल सकता है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।