Trade Spotlight:24 फरवरी को लगातार 6वें दिन दलाल स्ट्रीट पर मंदड़ियों का कब्जा कायम रहा। जिसके चलते निफ्टी चार महीनों को निचले स्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 24 फरवरी को हेल्थकेयर और तेल-गैस शेयरों को छोड़कर अधिकांश सेक्टरों में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 140 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 59500 को नीचे बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 45 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 17465 के स्तर पर बंद हुआ है। ये पिछले साल के 17 अक्टूबर के बाद की सबसे निचली क्लोजिंग है। निफ्टी ने शुक्रवार को डेली चार्ट पर लगातार 6वें दिन लोअर हाइज और लोअर लोज बनाते हुए एक बियरिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था।
