Trade Spotlight: 3 अप्रैल को भारी वौलैटिलिटी के बीच बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहा। निफ्टी करीब 40 अंकों की बढ़त के साथ 17398 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि सेंसेक्स 115 अंकों की बढ़त के साथ 59106 के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले कारोबारी दिन ऑटो, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और फार्मा शेयरों से बाजार को सपोर्ट मिला था। वहीं, चुनिंदा एफएमसीजी, टेक्नोलॉजी, मेटल, तेल और गैस शेयरों में बिकवाली देखने को मिली थी। दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.4 फीसदी और स्मॉल कैप 100 इंडेक्स 0.7 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ था। बाजार में वोलैटिलिटी भी थोड़ी कम हुई थी। फीयर इंडेक्स India VIX 2.7 फीसदी घटकर 12.59 के स्तर पर आ गया था।
3 अप्रैल को रेल विकास निगम, ऑयल इंडिया और सोनाटा सॉफ्टवेयर में जोरदार एक्शन देखने के मिला था। रेल विकास निगम 10 फीसदी की तेजी लेकर 75.35 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, ऑयल इंडिया 3 फीसदी की बढ़त के साथ 259.5 के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह सोनाटा सॉफ्टवेयर भी 3 फीसदी की तेजी लेकर 859 के स्तर पर बंद हुआ था।
आइए देखते हैं कि अब इन शेयरों पर क्या है जीईपीएल कैपिटल के विज्ञान सावंत की ट्रेडिंग रणनीति
Sonata Software:सोनाटा सॉफ्टवेयर वर्तमान में रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है, जो बताता है कि स्टॉक पहले से ही मजबूत मोमेंटम में है। ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स को इस स्टॉक में क्लेजिंग बेसिस पर 820 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ 960 रुपये के लक्ष्य के लिए होल्ड करने की सलाह होगी।
Rail Vikas Nigam: आरवीएनएल ने हाल ही में ऊपर की ओर उछाल दिखाया है साथ इसके वॉल्यूम में भी बढ़त देखने को मिली है। ये स्टॉक में लॉन्ग बिल्डअप का संकेत है। डेली टाइम फ्रेम पर आरएसआी इंडेक्स भी 60 के ऊपर दिख रहा है। ये स्टॉक में तेजी कायम रहने का संकेत है। ऐसे में ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स को इस स्टॉक में क्लेजिंग बेसिस पर 70 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ 90 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी।
Oil India:अक्टूबर 2022 से, ऑयल इंडिया ने हायर हाईज और हायर लोज पैटर्न पैटर्न बना रहा है। ये स्टॉक के प्रदर्शन में पॉजिटिव ट्रेंड कायम रहने का संकेत है। ऐसे में ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स को इस स्टॉक में क्लेजिंग बेसिस पर 250 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ 290 रुपये के लक्ष्य के लिए होल्ड करने की सलाह होगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।