Trade Spotlight : ऐसा लगता है कि निफ्टी 50 इंडेक्स ने एक बार फिर से हायर हाई, हायर लो बनाना शुरू कर दिया है। अगर यह सच साबित होता है तो निफ्टी को 19200-19300 के जोन में एक बड़े रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। अगर ये रजिस्टेंस भी टूट जाता है तो फिर निफ्टी में 19500-19600 की रैली से इनकार नहीं किया जा सकता है। वहीं, निफ्टी के लिए 19100-19000 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। दो दिनों के करेक्शन के बाद 02 नवंबर को निफ्टी 50 इंडेक्स 144 अंक उछलकर 19,133 पर पहुंच गया। फेड की नरम टिप्पणी के बाद ग्लोबल बाजार भी सुधर गए। इसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला। जिसके चलते निफ्टी ने डेली चार्ट पर हाई वेव कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया। ये तेजड़िये और मंदड़ियों के बीच रस्साकशी का संकेत देता है।