Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market: कल मार्केट ब्रेड्थ भी पॉजिटिव रहा था। एनएसई पर दो गिरते शेयरों के मुकाबले लगभग पांच शेयर आगे बढ़ते दिखे थे। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.3 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी को 19082 पर सपोर्ट मिल सकता है, इसके बाद 19056 और 19013 पर अगले सपोर्ट मिल सकते हैं
Stock Market : 02 नवंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1261.19 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1380.15 करोड़ रुपए की खरीदारी की
Stock Market News : गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों से 03 नवंबर को सेंसेक्स और निफ्टी के हल्की गिरावट के साथ खुलने के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्टी निफ्टी 14.5 अंकों की गिरावट के साथ बाजार के निगेटिव ओपनिंग के संकेत दे रहा है। पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो दो दिनों के करेक्शन के बाद 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स 490 अंक बढ़कर 64081 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 144 अंक बढ़कर 19133 पर पहुंच गया। डेली टाइम फ्रेम पर निफ्टी ने अपर और लोअर शैडो के साथ स्मॉल बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया। कल मार्केट ब्रेड्थ भी पॉजिटिव रहा था। एनएसई पर दो गिरते शेयरों के मुकाबले लगभग पांच शेयर आगे बढ़ते दिखे थे। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.3 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली।
पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी को 19082 पर सपोर्ट मिल सकता है, इसके बाद 19056 और 19013 पर अगले सपोर्ट मिल सकते हैं। वहीं, ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 19167 पर तत्काल रजिस्टेंस हो सकता है जिसके बाद 19193 और 19235 पर अगले बड़े रजिस्टेंस दिख रहे हैं।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे, JLR ने मार्जिन गाइडेंस बढ़ाया
दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स के नतीजे शानदार रहे हैं। कंपनी को सालाना आधार पर 945 करोड़ रुपए के घाटे के मुकाबले 3800 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। JLR का EBITDA मार्जिन 4 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। कंपनी ने FY24 में JLR का EBIT Margin गाइडेंस 6 फीसदी से बढ़ाकर 8 फीसदी कर दिया है।
37% बढ़ा गुजरात गैस का मुनाफा, IEX, CONCOR का मुनाफा 21% बढ़ा
दूसरी तिमाही में गुजरात गैस का मुनाफा 37% बढ़ा है। कंपनी के मार्जिन में भी सुधार दिखा है। वहीं IEX का प्रॉफिट 21 फीसदी बढ़ा है। मार्जिन भी बेहतर हुआ है। लेकिन CONCOR के नतीजे सुस्त रहे हैं। अन्य आय के दम पर CONCOR का मुनाफे में 21 फीसदी की बढ़त हुई है।
गिफ्ट निफ्टी
GIFT निफ्टी 15 अंकों की गिरावट के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए कमजोर संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी वायदा 19369 अंक का हाई बनाने के बाद 19345 अंक पर कारोबार कर रहा है।
03 और 04 नवंबर को आने वाले नतीजे
आज 03 नवंबर को टाइटन कंपनी, इंटरग्लोब एविएशन, जोमैटो, आदित्य बिड़ला कैपिटल, एजिस लॉजिस्टिक्स, भारत डायनेमिक्स, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया, आईडीएफसी, इंडिगो पेंट्स, जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर, एमआरएफ, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, थर्मैक्स, टीटीके हेल्थकेयर, यूको बैंक और व्हर्लपूल ऑफ इंडिया के 30 सितंबर 2023 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।
04 नवंबर को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, डेल्हीवेरी, पीबी फिनटेक, एफ़ले (इंडिया), डेटा पैटर्न्स (इंडिया), जेके सीमेंट, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक, ऑर्किड फार्मा, पॉली मेडिक्योर, सुवेन लाइफ साइंसेज, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और जुआरी एग्रो केमिकल्स के 30 सितंबर 2023 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।
FII और DII आंकड़े
02 नवंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1261.19 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1380.15 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
एनएसई ने 3 नवंबर के लिए जीएनएफसी (गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स) को अपनी एफएंडओ प्रतिबंध सूची में बरकरार रखा है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
अमेरिकी बाजार
बॉन्ड यील्ड घटने से कल अमेरिकी बाजारों में जोरदार उछाल देखने को मिला था ।डाओजोंस 500 अंक से ज्यादा चढ़ा था। वहीं नैस्डैक में भी करीब 2 फीसदी की तेजी आई थी। US के बाजार कल लगातार चौथे दिन तेजी के साथ बंद हुए। अमेरिकी फेड के दरें न बढ़ाने से बाजार में तेजी जारी है। अप्रैल 2023 के बाद S&P 500 में सबसे ज्यादा तेजी आई है। जबकि बीते 4 सत्रों में S&P 500 इंडेक्स करीब 5 फीसदी चढ़ा है। वहीं फेड, BoE, ECB, BoJ किसी ने भी दरें नहीं बढ़ाई हैं। 10 सालों की US बॉन्ड यील्ड कल 27 BPS गिरी जबकि 10 सालों की US गिल्ट गिरकर 4.35 फीसदी पर आ गया।
क्रूड में तेजी
एक दिन में कच्चा तेल करीब 3 फीसदी चढ़ा है जबकि ब्रेंट का भाव 87 डॉलर के पार निकल गया है। वहीं WTI का भाव 82 डॉलर के पार चला गया है। अमेरिका में दरें न बढ़ने से सहारा मिला है। बाजार की नजर मिडिल-ईस्ट संकट पर है।
एशियाई बाजार
एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 130 अंक की बढ़त दिखा रहा है। स्ट्रेट टाइम्स 2.05 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.72 फीसदी चढ़कर 16513.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.10 फीसदी की बढ़त के साथ 17593.13 के स्तर पर नजर आ रहा है। कोस्पी में 1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 3032.69 के स्तर पर दिख रहा है।