Trade Spotlight : अब तक आई जोरदार तेजी के चलते मोमेंटम इंडीकेटर्स ओवरबॉट जोन में दिख रहे हैं। ऐसे में मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में बाजार में कुछ कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। लेकिन कुल मिलाकर, बेंचमार्क इंडेक्स के लिए पॉजिटिव नजरिया कायम है। निफ्टी के लिए 21,500-21,600 के स्तर पर रजिस्टेंस और 21,300 -21,000 के जोन में सपोर्ट बना हुआ है। पिछले कुछ सत्रों में तेज उछाल के बाद 18 दिसंबर को निफ्टी 50 इंडेक्स 38 अंक गिरकर 21,419 पर और बीएसई सेंसेक्स 169 अंक गिरकर 71,315 पर बंद हुआ था।
मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स ने बेंचमार्क सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.22 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.6 फीसी ऊपर बंद हुआ था।
सोमवार को ब्रॉडर मार्केट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में सीमेंस, सेल और श्याम मेटलिक्स एंड एनर्जी शामिल हैं। सीमेंस इंडिया ने निर्णायक रूप से अपने पिछले ऑलटाइम हाई को पार कर लिया और 6 फीसदी की बढ़त के साथ 4,139 रुपये के नए रिकॉर्ड क्लोजिंग स्तर पर बंद हुआ। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है और सभी अहम मूविंग एवरेज (20, 50, 100 और 200-डे ईएमए - एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से ऊपर कारोबार करता दिखा।
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) ने मजबूत वॉल्यूम के साथ लगातार चौथे सत्र में तेजी जारी रखी है। स्टॉक 3.6 फीसदी उछलकर 115.5 रुपये पर पहुंच गया और सभी अहम मूविंग एलरेज से ऊपर कारोबार करते हुए डेली स्केल पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का फॉर्मेशन किया।
श्याम मेटलिक्स एंड एनर्जी में कई दिनों के कंसोलीडेशन के बाद एक ब्रेकआउट देखने को मिला। ये स्टॉक कल 4.6 फीसदी चढ़कर 537 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ है। स्टॉक ने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। स्टॉक कल सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता दिखा जो एक है पाॉजिटिव संकेत है।
आइए देखते हैं कि वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के आशीष क्याल की अब इन स्टॉक पर क्या है ट्रेडिंग रणनीति
श्याम मेटलिक्स एंड एनर्जी (Shyam Metalics & Energy): श्याम मेटलिक्स नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। क्लासिक इलियट वेव सिद्धांत का पालन करते हुए स्टॉक तेजी में है। वर्तमान में प्राइमरी वेव 3 ऊपर की ओर चल रही है। गाइडलाइंस के मुताबिक वेव 3 सबसे मजबूत है। प्राइमरी वेव टू 422 रुपये के स्तर के करीब पूरी हुई और तब से हमने 27 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है।
इस पूरी बढ़त में इचिमोकू क्लाउड की बेस लाइन (लाल) ने कीमतों के लिए एक सपोर्ट के रूप में काम किया है। इसलिए, जब तक कीमतें स्थिर रहती हैं और आधार रेखा से ऊपर बनी रहती हैं, जो कि 492 रुपये के स्तर के करीब है, तब तक इस स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन ली जा सकती है। KST (नो श्योर थिंग) बता रहा है कि इस शेयर में अच्छी तेजी जारी रहने की संभावना है। इस स्टॉक में 560-565 रुपये के लक्ष्य के लिए गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाएं। जब तक ये स्टॉक 492 रुपये के ऊपर टिका हुआ है इसमें तेजी आने की संभावना है।
सेल (SAIL): पिछले 7 कारोबारी सत्रों से SAIL ने पिछले दिन के निचले स्तर से नीचे की क्लोजिंग नहीं दी जो चल रहे रुझान में मजबूती का संकेत देता है। SAIL के लिए भी रुझान पॉजिटव दिख रहा है। स्टॉक में आने वाली किसी गिरावट में 122 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। जब तक ये शेयर 105 रुपये नीचे नहीं जाता इसमें तेजी की उम्मीद कायम रहेगी।
सीमेंस (Siemens) : हाल ही में सीमेंस में तेजी आई है। ये स्टॉक मजबूत अपट्रेंड में बना हुआ है। स्टॉक कल 4,000 रुपये से ऊपर बंद हुआ। यह इस बात का संकेत है कि राउंडिंग बॉटम पैटर्न टूट गया है। एडीएक्स (average directional index) इंडीकेटर, बता रहा कि स्टॉक दायरे में फंसा हुआ है। एडीएक्स 41 के करीब कारोबार कर रहा है जिससे पता चलता है कि इस स्टॉक में अच्छी तेजी जारी रहने की संभावना है। इसका 25 से ऊपर के ऊपर रहने का मतलब मजबूती कायम रहने का संकेत होता है।
संक्षेप में कहें तो इस शेयर का रुझान सकारात्मक है। 4,060-4,100 रुपये के आसपास की गिरावट को खरीदारी के मौके के रुप में इस्तेमाल करें। स्टॉक में शॉर्ट टर्म में 4,500-4,550 रुपए का टारगेट हासिल हो सकता है। जब तक ये शेयर 3,930 रुपये नीचे नहीं जाता इसमें तेजी कायम रहेगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।