पिछले कुछ कारोबारी सत्रों के कंसोलीडेशन के बाद 29 मार्च को बाजार को कुछ राहत मिलती दिखी और ये पिछले 4 दिनों का लोअर टॉप फॉर्मेशन ब्रेक करता दिखा। लेकिन इस महीने में अब तक निफ्टी में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 346 अंक बढ़कर 57960 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 129 अंक बढ़कर 17081 के स्तर पर बंद हुआ था। 29 मार्च को निफ्टी ने हायर टॉप हायर बॉटम फार्मेशन के साथ डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। हालांकि मंथली टाइम फ्रेम पर इसमें लगातार चौथे महीने बियरिश कैंडलिस्टिक पैटर्न देखने को मिला है। निफ्टी ने अक्टूबर-नवंबर 2022 के दो महीनों की सारी बढ़त दिसंबर 2022-मार्च 2023 के चार महीनों में गवां दी है।
मार्च 2023 में अनुपम रसायन और ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक टॉप टेन गेनरों में रहे हैं। वहीं, इस अवधि में सोभा (Sobha)दूसरा सबसे बड़ा गेनर रहा है। मार्च महीने में अनुपम रसायन में 29 फीसदी की बढ़त के साथ 833 रुपए पर बंद हुआ है। मार्च महीने में इस शेयर में लगातार दूसरे महीने बढ़त देखने को मिली है।
ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक में मार्च महीने में 25 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 29 मार्च को ये शेयर 625 रुपए पर बंद हुआ था। मंथली टाइम फ्रेम पर स्टॉक ने बुलिश कैंडल बनाया था। इस स्टॉक ने अपने डाउन वर्ड स्लोपिंग रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन को तोड़ दिया है। वहीं दूसरी तरफ सोभा में मार्च महीने में करीब 27 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। ये मार्च 2020 के बाद इस स्टॉक में आई सबसे बड़ी मासिक गिरावट है।
अगर 20 मार्च 2023 के इन स्टॉक्स के प्रदर्शन पर नजर डालें तो 29 मार्च को सोभा में 0.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। वहीं, अनुपम रसायन में 0.2 फीसदी की बढ़त रही थी। जबकि ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक 1.3 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ था।
आइए देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है आनंदराठी के जिगर एस पटेल की ट्रेडिंग रणनीति
Anupam Rasayan India:जिगर एस पटेल की राय है कि ये स्टॉक काफी बढ़ चुका है और 870 रुपए पर स्थित अपने हिस्टोरिकल रजिस्टेंस के करीब बढ़ रहा है। स्टॉक में 840-850 रुपए के रेंज में मुनाफा वसूली देखने को मिल सकती है। ऐसे में अब स्टॉक में वेट एंड वॉच की रणनीति की सलाह होगी। वर्तमान भाव पर नई खरीद की सलाह नहीं होगी।
Olectra Greentech:जिगर का कहना है कि 1 महीने में इस स्टॉक ने 99 फीसदी का जोरदार रिटर्न दिया है। 750 रुपए के आसपास इस शेयर में शूटिंग स्टार पैटर्न बनता दिखा है। ये इसका हिस्टेरिकल रजिस्टेंस भी है। ऐसे में इस शेयर में 750 रुपए के आसपास मुनाफा वसूली देखने को मिल सकती है। इस स्टॉक में भी वेट एंड वॉच की रणनीति की सलाह होगी। वर्तमान भाव पर नई खरीद की सलाह नहीं होगी।
Sobha:मौजूदा समय में, इस स्टॉक में 400-410 रुपये के स्तर के आसपास बुलिश बटरफ्लाई पैटर्न देखने को मिल रहा है जो आकर्षक दिख रहा है। इस स्टॉक में 415-425 रुपए के रेंज में छोटी किस्त में खऱीदारी करें। उसके बाद 395-405 रुपए के आसपास मिलने पर फिर खरीदें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 500 रुपए का टारगेट देखने को मिल सकता है। इस खरीद के लिए क्लोजिंग बेसिस पर 365 रुपए का स्टॉपलॉस जरूर लगाएं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।