पिछले कुछ कारोबारी सत्रों के कंसोलीडेशन के बाद 29 मार्च को बाजार को कुछ राहत मिलती दिखी और ये पिछले 4 दिनों का लोअर टॉप फॉर्मेशन ब्रेक करता दिखा। लेकिन इस महीने में अब तक निफ्टी में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 346 अंक बढ़कर 57960 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 129 अंक बढ़कर 17081 के स्तर पर बंद हुआ था। 29 मार्च को निफ्टी ने हायर टॉप हायर बॉटम फार्मेशन के साथ डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। हालांकि मंथली टाइम फ्रेम पर इसमें लगातार चौथे महीने बियरिश कैंडलिस्टिक पैटर्न देखने को मिला है। निफ्टी ने अक्टूबर-नवंबर 2022 के दो महीनों की सारी बढ़त दिसंबर 2022-मार्च 2023 के चार महीनों में गवां दी है।
