13 मार्च को बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बैंकिंग सेक्टर के संकट के चलते ग्लोबल मार्केट में दबाव देखने को मिला है। भारतीय बाजार भी इस दबाव से अछूते नहीं हैं। कल बेंचमार्क इंडेक्स 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में पिछले तीन दिनों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स कल करीब 900 अंकों की कमजोरी के साथ 58238 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 250 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 17154 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी पिछले 5 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बियरिश कैंडल बनाया था। कल बाजार में दिखी चौतरफा खरीदारी के बीच बैंकिंग शेयर सबसे ज्यादा टूटे थे।
Midcap 100 और Smallcap 100 इंडेक्स भी कल गिरावट के साथ बंद हुए थे। कल मार्केट की ब्रेड्थ में कमजोरी के बीच मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी के साथ बंद हुए थे। NSE पर कल हर एक बढ़ने वाले शेयर पर 6 से ज्यादा गिरने वाले शेयर देखने को मिले थे। कल की कमजोरी में भी सुदर्शन केमिकल, एल्गी इक्विपमेंट और एप्टस वैल्यू हाउसिंग में जोरदार एक्शन देखने को मिला था।
सुदर्शन केमिकल कल दिन के अपने हाई से 8 फीसदी से ज्यादा फिसल कर कारोबार के अंत में 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 374 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। एल्गी इक्विपमेंट भी 2 फीसदी की बढ़त के साथ 478 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। कल इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर लॉन्ग अपर विक के साथ बुलिश कैंडल बनाया था। ये ऊपरी स्तरों पर आई बिकवाली का संकेत है। इसी तरह एप्टस वैल्यू हाउसिंग में भी कल भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम देखने को मिला। हालांकि ऊपरी स्तरों पर इस स्टॉक में भी बिकवाली आती दिखी। कल ये स्टॉक करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ 253 रुपए पर बंद हुआ।
आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है GEPL कैपिटल के विज्ञान सावंत की ट्रेडिंग रणनीति
Sudarshan Chemical Industries: सुदर्शन केमिकल्स अपने 52-वीक लो के करीब दिख रहा है। ये स्टॉक में निगेटिव सेंटीमेंट बने रहने का संकेत है। स्टॉक ने हाल ही में 400 रुपए पर स्थिति अपने अहम सपोर्ट को भी तोड़ दिया है। इसके अलावा इसने 50 और 200-day EMA जैसे मूविंग एवरेज को भी तोड़ दिया है। ये इस स्टॉक में कमजोरी कायम रहने का संकेत है। डेली टाइम फ्रेम पर RSI (relative strength index) जैसा मोमेंटम इंडीकेटर भी 30-55 की रेंज में दिख रहा है। ये भी कमजोरी का ही संकेत है। ऐसे में ट्रेडर्स को इस स्टॉक से निकल जाने की सलाह होगी।
Elgi Equipments:एल्गी इक्विपमेंट्स का स्टॉक जनवरी 2023 में 388 रुपये का निचला स्तर तोड़ने के बाद लोअर लो, लोअर हाई बनाता दिखा है। ये स्टॉक में फिर गिरावट का दौर शुरू होने का संकेत है। RSI (relative strength index) जैसा मोमेंटम इंडीकेटर भी कमजोरी के संकेत दे रहा है। ऐसे में ट्रेडरों और निवेशकों को इस स्टॉक से निकल जाने की सलाह होगी।
Aptus Value: एप्टस वैल्यू हाउसिंग में साफतौर पर लोअर लो, लोअर हाई फार्मेशन देखने को मिल रहा है। ये इसमें कमजोरी कायम रहने का संकेत है। ट्रेडरों और निवेशकों को इस स्टॉक से भी निकल जाने की सलाह होगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।