Trade Spotlight : 29 सितंबर को बाजार पिछले कारोबारी दिन की गिरावट से उबरते हुए बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा था। 28 सितंबर को मंथली एक्सपायरी वाले दिन की निराशाजनक क्लोजिंग के बाद 29 सितंबर को अक्टूबर सीरीज की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। बाजार जानकारों का कहना है कि अब निफ्टी के लिए 19750-19800 के जोन में भारी रजिस्टेंस देखने को मिल रहा है। निफ्टी और आगे बढ़ने के लिए इस बाधा को पार करना होगा। वहीं, इसके लिए 19600-19500 को जोन में सपोर्ट है। अगर ये सपोर्ट टूट जाता है तो फिर निफ्टी में 19200 तक गिरावट देखने को मिल सकती है।
