Get App

Trade Spotlight : सन टीवी नेटवर्क, सुजलॉन एनर्जी और क्वेस कॉर्प में अब क्या करें?

Trade Spotlight : सन टीवी नेटवर्क, सुजलॉन एनर्जी और क्वेस कॉर्प में कल जोरदार एक्शन देखने को मिला था। सन टीवी नेटवर्क लगभग 5 फीसदी उछलकर 568 रुपये पर पहुंच गया था। ये 10 नवंबर, 2021 के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है। सुजलॉन एनर्जी ने लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में डेली स्केल पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया था

Curated By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Aug 24, 2023 पर 8:20 AM
Trade Spotlight : सन टीवी नेटवर्क, सुजलॉन एनर्जी और क्वेस कॉर्प में अब क्या करें?
Trade Spotlight : लिया तेजी के कारण सन टीवी नेटवर्क अच्छा लग रहा है। लेकिन अब इस स्टॉक को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह एक बियरिश अल्टरनेट बैट पैटर्न को पूरा करने वाला है

Trade Spotlight : 23 अगस्त को बाजार बिल्कुल डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन पर समाप्त हुआ। ये ट्रेंडलाइन 19450-19500 के स्तर के बीच आती है। इसके अलावा बाजार ने 23 अगस्त को लगातार तीसरे सत्र में हायर हाई फॉर्मेशन जारी रखा। ऐसे में अगर आने वाले कारोबारी सत्रों में निफ्टी 19500 के ऊपर बंद होने और बने रहने में कामयाब रहता तो फिर इसमें नई गति देखने को मिल सकती है। बाजार जानकारों का यह भी कहना है कि अगर निफ्टी ऐसा करने में विफल रहता है तो फिर ये फिर से 19300-19250 के सपोर्ट स्तर तक फिसल सकता है।

निफ्टी 50 इंडेक्स कल 48 अंक चढ़कर 19444 पर बंद हुआ था। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 213 अंक बढ़कर 65433 पर पहुंच गया था। जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में क्रमशः 0.4 फीसदी और 0.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। पिछले कई सत्रों के कंसोलीडेशन के बाद बैंक निफ्टी ने भी कल मजबूत प्रदर्शन किया। कारोबार के अंत में ये 486 अंक चढ़कर 44479 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी आईटी 22 अंक बढ़कर 30924 पर बंद हुआ था।

सन टीवी नेटवर्क, सुजलॉन एनर्जी और क्वेस कॉर्प में कल जोरदार एक्शन देखने को मिला था। सन टीवी नेटवर्क लगभग 5 फीसदी उछलकर 568 रुपये पर पहुंच गया था। ये 10 नवंबर, 2021 के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है। सुजलॉन एनर्जी ने लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में डेली स्केल पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया था। ये स्टॉक 4.8 फीसदी उछलकर 21.85 रुपये पर बंद हुआ था जो 2 नवंबर 2015 के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है।

क्वेस कॉर्प भी कल 4.7 फीसदी बढ़कर 420.80 रुपये पर पहुंच गया। स्टॉक ने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली स्केल पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया था। स्टॉक में 10 दिनों की गिरावट के बाद लगातार दूसरे सत्र में तेजी देखने को मिली थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें