Trade Spotlight: जोमैटो, भारत डायनेमिक्स और सोनाटा सॉफ्टवेयर में अब क्या करें?

कल के कारोबार में जोमैटो, भारत डायनेमिक्स और सोनाटा सॉफ्टवेयर में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। कल के कारोबर में जोमैटो 4 फीसदी की बढ़त के साथ 55 रुपए पर बंद हुआ था। इस स्टॉक में डेली चार्ट पर औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ एक बुलिश कैंडल बनाया था

अपडेटेड Feb 24, 2023 पर 2:27 PM
भारत डायनेमिक्स भी कल 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी लेकर 970 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। ये 8 दिसंबर 2022 के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    23 फरवरी को बाजार हल्की कमजोरी के साथ बंद हुआ था। इंफोसिस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एलएंडटी जैसे हैवीवेट्स में बिकवाली के दबाव के चलते लगातार 5वें दिन बाजार में कमजोरी देखने को मिली थी। Sensex 139 अंक गिरकर 59606 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 43 अंक गिरकर 17511 के स्तर पर बंद हुआ था। आज के कारोबार की बात करें तो मजबूत शुरुआत के बाद बाजार ऊपरी स्तरों से फिसल गया है। दिन की ऊंचाई से निफ्टी में 150 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी बैंक और मिडकैप में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है।

    कल के कारोबार में जोमैटो, भारत डायनेमिक्स और सोनाटा सॉफ्टवेयर में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। कल के कारोबर में जोमैटो 4 फीसदी की बढ़त के साथ 55 रुपए पर बंद हुआ था। इस स्टॉक में डेली चार्ट पर औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ एक बुलिश कैंडल बनाया था।

    NCLAT से जी ग्रुप को बड़ी राहत, Zee Entertainment के दिवाला प्रक्रिया पर रोक, शेयरों में शानदार तेजी


    भारत डायनेमिक्स भी कल 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी लेकर 970 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। ये 8 दिसंबर 2022 के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल था। सोनाटा सॉफ्टवेयर में भी कल जोरदार एक्शन देखने को मिला था। ये स्टॉक भी 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुआ था। इसने कल डेली चार्ट पर भारी वॉल्यू के साथ एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया था।

    आइए जानते हैं अब इन शेयरों पर क्या है कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की ट्रेडिंग रणनीति

    Zomato:इस स्टॉक में वर्तमान लेवल से और तेजी आ सकती है। पोजीशनल ट्रेडरों के लिए 52.5 रुपए का लेवल काफी अहम है। अगर ये स्टॉक इस लेवल के ऊपर बना रहता है तो फिर इसमें हमें और तेजी आती दिख सकती है। शॉर्ट टर्म ये शेयर 58-60 रुपए का स्तर भी छू सकता है।

    Bharat Dynamics: इस सप्ताह में अब तक भारत डायनेमिक्स में 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। स्टॉक का शॉर्ट-टर्म स्ट्रक्चर मजबूत है। लेकिन अस्थायी ओवरबॉट स्थितियों के कारण निकट दिनों में इस शेयर में रेंजबाउंड कारोबार देखने को मिल सकता है। ऐसे में इस स्टॉक में गिरावट पर खरीदारी और रैलियों पर बिक्री की रणनीति ट्रेडरों के लिए सबसे बेहतर रणनीति होगी।

    Sonata Software:गुरुवार को,बाजार की कमजोर में भी इस स्टॉक में मजबूती कायम दिखी। इस महीने में अब तक शेयर 15 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। तकनीकी ब्रेकआउट के बाद, स्टॉक ने लगातार हायर हाई और हायर लोज सिरीज का निर्माण किया हो जो मोटे तौर पर पॉजिटिव है। जब तक ये स्टॉक 700 रुपए के ऊपर बना रहेगा तब तक इसमें तेजी की संभावना बनी रहेगी। आगे ये स्टॉक 750 -765 रुपए तक जाता दिख सकता है। वहीं, अगर ये 700 रुपए के नीचे फिसलता है तो फिर ट्रेडर्स को अपनी लॉन्ग पोजीशन समेट लेनी चाहिए।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।