Stock trading guide: तीन दिनों की गिरावट के बाद 22 नवंबर को बाजार में तेजी आती दिखी। बाजार को कल चुनिंदा बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो, टेक्नोलॉजी, एफएमसीजी, मेटल और फार्मा शेयरों से सपोर्ट मिला। इसके साथ ही अच्छे ग्लोबल संकेतों से भी बाजार को सहारा मिला था। कल के कारोबार में Sensex 274 अंकों की बढ़त के साथ 61419 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 84 अंकों की बढ़त के साथ 18244 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया। हालंकि कल मार्केट ब्रेड्थ मंदड़ियों के पक्ष में रहा था। इसके चलते ब्रॉडर मार्केट की चाल मिलीजुली रही। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी का स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ था।
वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX कल 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंचता दिखा था। ये बुल्स के लिए अच्छा संकेत है। India VIX मंगलवार को 6.45 फीसदी की गिरावट के साथ 13.84 पर आ गया था जो 15 सितंबर 2021 के बाद का सबसे निचला क्लोजिंग स्तर है।
कल के कारोबार में Easy Trip Planners,Bank of India और Castrol India में जोरदार ऐक्शन देखने को मिला था। Easy Trip में कल 19 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। ये शेयर 68.4 रुपए के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ था। कल इस शेयर में लगातार दूसरे दिन तेजी आई थी।
Bank of India के शेयर कल 4 फीसदी की बढ़त के साथ 80.45 रुपए पर बंद हुए थे। ये 28 जून 2022 के बाद की हाइएस्ट क्लोजिंग थी। कल इस शेयर ने लगातार दूसरे दिन भारी वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल बनाया था।
Castrol India भी कल फोकस में था। ये शेयर 3.5 फीसदी की बढ़त के साथ 134.55 के स्तर पर बंद हुआ था। यह 15 नवंबर 2021 के बाद की इसकी सबसे हाईएस्ट क्लोजिंग थी। कल के इस स्टॉक ने भी डेली चार्ट पर औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ बुलिश कैंडल बनाया था।
आइये देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है आनंद राठी के जिगर पटेल की ट्रेडिंग रणनीति
Castrol India:पिछले 5 महीने से यह स्टॉक वीकली स्केल पर हायर हाई और हायर लो बना रहा है। इस स्टॉक में तेजी कायम रहने के संकेत है। लेकिन एक बात पर ध्यान रखने की जरूरत है कि यह स्टॉक अब 140-142 रुपये पर स्थित अपने ऐतिहासिक रजिस्टेंस के करीब पहुंच रहा है। दूसरे इंडीकेटर्स पर नजर डालें तो 21 day ROC (rate of change) 137 के स्तर पर पहुंच गया है। अब इसके थोड़ा नीचे आने की जरूरत है। ऐसे में जिनके पास यह शेयर है वे आंशिक रूप से मुनाफा वसूली करें। नई खरीद के लिए वेट एंड वॉच रणनीति अपनाएं।
Easy Trip Planners: पिछले 2 कारोबारी सत्रों में ही यह शेयर 44 फीसदी का जोरदार रिटर्न दे चुका है। अब आने वाले दिनों में इस तेजी के टिकने की संभावना कम नजर आ रही है। ऐसे में वर्तमान लेवल पर इस स्टॉक में थोड़ा मुनाफा वसूली कर लें। नई खरीदारी करने से बचें।
Bank of India: हाल ही में इस स्टॉक ने 70 रुपये पर स्थिति अपने ऐतिहासिक रजिस्टेंस को तोड़ा है। इसके काफी ऊपर बंद हुआ है। अगले 2 महीनों में यह शेयर हमें 70-100 रुपये के बीच ट्रेड करता नजर आ सकता है। दूसरे इंडीकेटर पर नजर डालें तो MACD भी इस स्टॉक के और तेजी के संकेत दे रहा है। ऐसे में वर्तमान लेवल पर इस स्टॉक में थोड़ा खरीदारी करें। उसके बाद यह स्टॉक 75 रुपये के आसपास मिलता है तो इसमें और खरीदारी करें। आगे इस स्टॉक में हमें 95 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं नीचे की तरफ इस स्टॉक के लिए 70 रुपये पर सपोर्ट नजर आ रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।