Stock trading guide: तीन दिनों की गिरावट के बाद 22 नवंबर को बाजार में तेजी आती दिखी। बाजार को कल चुनिंदा बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो, टेक्नोलॉजी, एफएमसीजी, मेटल और फार्मा शेयरों से सपोर्ट मिला। इसके साथ ही अच्छे ग्लोबल संकेतों से भी बाजार को सहारा मिला था। कल के कारोबार में Sensex 274 अंकों की बढ़त के साथ 61419 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 84 अंकों की बढ़त के साथ 18244 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया। हालंकि कल मार्केट ब्रेड्थ मंदड़ियों के पक्ष में रहा था। इसके चलते ब्रॉडर मार्केट की चाल मिलीजुली रही। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी का स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ था।
