Get App

Trade Spotlight: मणप्पुरम फाइनेंस, सीसीएल प्रोडक्ट्स और राइट्स में अब क्या करें?

Trade Spotlight:कल की कमजोरी में भी कुछ शेयर जोरदार एक्शन में थे। मणप्पुरम फाइनेंस कल 2.5 फीसदी की बढ़त के साथ 116.5 के स्तर पर बंद हुआ था। इस स्टॉक में कल लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भारी वॉल्यूम के साथ खरादारी आई थी। इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर लॉन्ग अपर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। लगातार 6 वें दिन इसमें हायर हाईज, हायर लोज बनता दिखा था

Sunil Matkarअपडेटेड Mar 10, 2023 पर 1:20 PM
Trade Spotlight: मणप्पुरम फाइनेंस, सीसीएल प्रोडक्ट्स और राइट्स में अब क्या करें?
अगर RITES 355 रुपए के ऊपर टिकने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें 395 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है

Trade Spotlight: बाजार इस समय मंदड़ियों के जाल में फंसा दिख रहा है। 9 मार्च को सेंसेक्स 540 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 59806 के स्तर पर बंद हुआ था। कल यानी 9 मार्च के कारोबार में बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली थी। निफ्टी कल करीब 165 अंकों की गिरावट के साथ 17600 के थोड़ा नीचे बंद हुआ था। हालांकि निफ्टी 17585 के स्तर पर स्थित 200-day EMA (exponential moving average) को बचाए रखने में कामयाब रहा था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया। ये बयरिश इनगल्फिंग पैटर्न से मिलता-जुलता जो बाजार में आगे और कमजोरी आने का संकेत है।

यूएस फेड चेयरमैन की तरफ से ब्याज दरों में आक्रामक बढ़ोतरी के संकेत ने बाजार का सेंटीमेंट खराब कर दिया है। कल के कारोबार दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयर भी दबाव में रहे। निफ्टी मिड कैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स दोनों 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे। कल की कमजोरी में भी कुछ शेयर जोरदार एक्शन में थे।

मणप्पुरम फाइनेंस कल 2.5 फीसदी की बढ़त के साथ 116.5 के स्तर पर बंद हुआ था। इस स्टॉक में कल लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भारी वॉल्यूम के साथ खरादारी आई थी। इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर लॉन्ग अपर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। लगातार 6 वें दिन इसमें हायर हाईज, हायर लोज बनता दिखा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें