Get App

Trade Spotlight: सुप्राजीत इंजीनियरिंग, कोल इंडिया ओर सीमेंस में अब क्या करें?

Stocks Views:कल सुप्राजीत इंजीनियरिंग, कोल इंडिया ओर सीमेंस में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। सुप्राजीत इंजीनियरिंग 3.7 फीसदी की तेजी के साथ 372 रुपए पर बंद हुआ था। ये पिछले साल के 21 अप्रैल के बाद की इसकी हाइएस्ट क्लोजिंग थी। इसी तरह कोल इंडिया करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ 223 रुपए पर बंद हुआ था। इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर लगातार दूसरे दिन बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। ये स्टॉक अपने सभी मूविंग एवरेज के ऊपर आ गया है

Sunil Matkarअपडेटेड Mar 03, 2023 पर 11:43 AM
Trade Spotlight: सुप्राजीत इंजीनियरिंग, कोल इंडिया ओर सीमेंस में अब क्या करें?
Stocks Views: Siemens में आने वाले दिनों में वर्तमान स्तरों से तेजी आती दिख सकती है। ट्रेडर्स के लिए इस स्टॉक में 3010 रुपए पर सपोर्ट दिख रहा है

Stocks Views: फरवरी के आखिरी कारोबारी दिन 17250-17300 के रेंज में स्विंग लो को हिट करने के बाद बाजार कंसोलीडेशन और रेंजबाउंड मोड में आ गया। 2 मार्च को बाजार ने पिछले दिन की अधिकांश बढ़त को गवां दिया। कल यानी 2 मार्च को सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 58909 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार पर कल टेक्नोलॉजी, बैंक, फाइनेंशियल, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया। कल के पूरे कारोबारी सत्र में निफ्टी 17300 के स्तर को डिफेंड करने में सफल रहा और कारोबार के अंत में 129 अंकों की गिरावट के साथ 17322 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर लोअर हाई लोअर लो फॉर्मेशन बनाते हुए डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया।

कल के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट में भी गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन ये गिरावट बेंचमार्क की तुलना में कम रही थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.3 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.3 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ था। कल की कमजोरी में भी सुप्राजीत इंजीनियरिंग, कोल इंडिया ओर सीमेंस में जोरदार एक्शन देखने को मिला था।

सुप्राजीत इंजीनियरिंग 3.7 फीसदी की तेजी के साथ 372 रुपए पर बंद हुआ था। ये पिछले साल के 21 अप्रैल के बाद की इसकी हाइएस्ट क्लोजिंग थी। इसी तरह कोल इंडिया करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ 223 रुपए पर बंद हुआ था। इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर लगातार दूसरे दिन बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। ये स्टॉक अपने सभी मूविंग एवरेज के ऊपर आ गया है।

इन दोनों के विपरीत कल सीमेंस में गिरावट देखने को मिली। कल के कारोबार में ये शेयर करीब 4 फीसदी टूटकर 3132 रुपए पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में डोजी पैटर्न फॉर्मेशन के बाद इस स्टॉक में कल बिग बियरिश कैंडल पैटर्न बनता दिखा है। लेकिन ये स्टॉक अभी भी अपने शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें