Trade Spotlight: सुप्रीम इंडस्ट्रीज, महिंद्रा लाइफस्पेस आवास फाइनेंसर्स में अब क्या करें?

3 फरवरी को सुप्रीम इंडस्ट्रीज, महिंद्रा लाइफस्पेस आवास फाइनेंसर्स में जोरदार ऐक्शन देखने को मिला था। सुप्रीम इंडस्ट्रीज 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी लेकर 2630 रुपए के रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई पर बंद हुआ था। डेली चार्ट पर इसने लगातार दूसरे दिन हायर हाई फॉर्मेशन बनाते हुए एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया था

अपडेटेड Feb 06, 2023 पर 10:15 AM
Story continues below Advertisement
आवास फाइनेंसर्स (AAVAS Financiers) भी 7 फीसदी की बढ़त के साथ 2000 के स्तर पर बंद हुआ था। डेली चार्ट पर इसने अच्छे वॉल्यूम के साथ एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाया था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो, चुनिंदा एफएमसीजी और टेक्नोलॉजी शेयरों में आई खरीदारी के दम पर 3 फरवरी को बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली थी। अदानी ग्रुप के चुनिंदा शेयरों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से भी बाजार सेंटीमेंट को बूस्ट मिला था। सेंसेक्स 900 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 60842 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 240 अंकों की तेजी के साथ 17854 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने पिछले कारोबारी दिन डेली चार्ट पर लॉन्ग लोअर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडल बनाया था। ये बाजार में सपोर्ट बेस्ड खरीदारी का संकेत है।

    पिछले कारोबारी दिन ब्रॉडर मार्केट पर कुछ दबाव देखने को मिला था। जिसके चलते मार्केट ब्रेड्थ भी कमजोर रहा था। एनएसई पर हर 1 बढ़ने वाले शेयर पर 2 गिरने वाले शेयर देखने को मिले थे। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.35 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ था।

    Stocks in news: ये हैं आज के खबरों वाले शेयर, इन पर बनी रहे नजर


    3 फरवरी को सुप्रीम इंडस्ट्रीज, महिंद्रा लाइफस्पेस आवास फाइनेंसर्स में जोरदार ऐक्शन देखने को मिला था। सुप्रीम इंडस्ट्रीज (Supreme Industries) 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी लेकर 2630 रुपए के रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई पर बंद हुआ था। डेली चार्ट पर इसने लगातार दूसरे दिन हायर हाई फॉर्मेशन बनाते हुए एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया था।

    महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace Developers) भी कल 9 फीसदी की तेजी के साथ 380 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। ये 370 के स्तर पर स्थित इसके 50 EMA (exponential moving average)के ऊपर है। अब ये स्तर आने वाली निकट की अवधि में स्टॉक के लिए सपोर्ट का काम कर सकता है। इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर मजबूत वॉल्यू के साथ एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया था।

    आवास फाइनेंसर्स (AAVAS Financiers) भी 7 फीसदी की बढ़त के साथ 2000 के स्तर पर बंद हुआ था। डेली चार्ट पर इसने अच्छे वॉल्यूम के साथ एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाया था। शुक्रवार की सिंगल डे रैली में ये स्टॉक अपने 50 और 100-day EMA के ऊपर जाता दिखा।

    आइए देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है Axis Securities के राजेश पालवीय की ट्रेंडिंग रणनीति।

    Supreme Industries: डेली और वीकली टाइम फ्रेम पर ये शेयर तेजी दिखा रहा है। ये स्टॉक लगातार हायर टॉप हायर बॉटम बना रहा है। ये स्टॉक में तेजी कायम रहने के संकेत हैं। ये स्टॉक अपने 20, 50, 100 और 200-day SMAs के ऊपर टिका हुआ है। इससे भी स्टॉक में तेजी आने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में इस स्टॉक में निवेशकों को वर्तमान लेवल पर भी खरीदारी की सलाह है। जिनके पास ये शेयर है वे इसमें बनें रहें। आगे इस शेयर में 2740-2830 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ इस स्टॉक के लिए 2450-2340 के जोन में सपोर्ट दिख रहा है।

    Mahindra Lifespace Developers:इस स्टॉक में अभी और तेजी आ सकती है। स्टॉक में निवेशकों को वर्तमान लेवल पर भी खरीदारी की सलाह है। जिनके पास ये शेयर है वे इसमें बने रहें। आगे इस शेयर में 420-440 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ इस स्टॉक के लिए 340-330 के जोन में सपोर्ट दिख रहा है।

    AAVAS Financiers:डेली टाइम फ्रेम पर हायर टॉप, हायर बॉटम फॉर्मेशन के साथ इस शेयर में ट्रेंड रिवर्सल देखने को मिला है। इससे इस स्टॉक में तेजी के संकेत दिख रहे हैं। डेली बैंड बोलिंजर पर मिल रहे खरीदारी के संकेत से शॉर्ट टर्म में शेयर में तेजी कायम रहने की उम्मीद दिख रही है। ऐसे इस शेयर में निवेशकों को वर्तमान लेवल पर भी खरीदारी की सलाह है। जिनके पास ये शेयर है वे इसमें बने रहें। आगे इस शेयर में 2160-2280 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ इस स्टॉक के लिए 1840-1800 के जोन में सपोर्ट दिख रहा है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।