Trading guide: बड़े गैप-डाउन के बाद बाजार में अच्छी रिकवरी,निफ्टी निचले स्तरों से 150 प्वाइंट से ज्यादा सुधरकर 24300 के करीब पहुंच गया है। बैंक निफ्टी में 400 प्वाइंट का दबाव है। हल्की बढ़त के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप आज भी आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। आज फार्मा शेयरों में अच्छी तेजी है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। डॉ रेड्डीज करीब 5 फीसदी उछाल के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना है। एनर्जी और चुनिंदा कैपिटल मार्केट शेयरों में भी खरीदारी है। लेकिन कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है। दोनों इंडेक्स एक से सवा फीसदी कमजोर दिख रहे हैं। ऐसे में आज बाजार में क्या हो रणनीति, आइए इस पर जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय
