Stock Market : 20 मई को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE ने बताई ये वजह

Stock Market holiday : चुनाव आयोग ने पिछले महीने घोषणा की थी कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को होंगे। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के सेक्शन 25 के तहत चुनावों में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए NSE ने वोटिंग वाले दिन हॉलिडे की घोषणा की है

अपडेटेड Apr 08, 2024 पर 8:34 PM
Story continues below Advertisement
लोकसभा चुनाव के चलते 20 मई (सोमवार) को शेयर बाजार बंद रहेंगे।

Stock Market holiday : लोकसभा चुनाव के चलते 20 मई (सोमवार) को शेयर बाजार बंद रहेंगे। यह जानकारी स्टॉक एक्सचेंज ऑपरेटर NSE और BSE ने आज 8 अप्रैल को दी है। NSE ने कहा कि मुंबई में 20 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में इस दिन शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के सेक्शन 25 के तहत चुनावों में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि चुनाव आयोग ने पिछले महीने घोषणा की थी कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को होंगे।

NSE ने जारी किया सर्कुलर

NSE ने आज 8 अप्रैल को एक सर्कुलर में कहा कि सोमवार, 20 मई 2024 को मुंबई में संसदीय चुनावों के कारण ट्रेडिंग हॉलिडे होगा। सर्कुलर के मुताबिक, उस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग और बॉरोइंग सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा। 20 मई को धुले, डिंडोरी, नासिक, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ ईस्ट, मुंबई साउथ, मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल और पालघर लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।


इसके अलावा, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस पर भी बाजार बंद रहेगा। इससे पहले रमज़ान ईद (11 अप्रैल) और राम नवमी (17 अप्रैल) पर भी बाजार बंद रहेंगे। मतगणना की तारीख 4 जून 2024 तय की गई है।

बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार

आज बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 494.28 अंक या 0.67 फीसदी बढ़कर 74,742.5 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई 152.6 अंक या 0.68% बढ़कर 22,666.3 पर पहुंच गया। मार्केट को मजबूत तिमाही नतीजों की उम्मीद के बीच दिग्गज कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज और ऑटो शेयरों में तेजी से सपोर्ट मिला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।