Trading Idea : खराब ग्लोबल संकेतों के चलते 31 अगस्त को बाजार में दबाव देखने को मिला। बाजार निचले स्तर से सुधरने के बाद भी लाल निशान में बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 1% की बढ़त पर बंद हुआ। फार्मा और तेल-गैस इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए। मेटल,FMCG,इंफ्रा और रियल्टी शेयरों में दबाव दिखा। कारोबार के अंत में निफ्टी 95 प्वाइंट गिरकर 24,080 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 307 प्वाइंट गिरकर 76,957 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 529 प्वाइंट चढ़कर 58,025 पर बंद हुआ। मिडकैप 155 प्वाइंट चढ़कर 64,225 पर बंद हुआ।
आज बाजार में कहां रहे नजर?
मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट के अमित सेठ ने कहा कि मार्केट्स में पिछले तीन चार दिनों से ट्रेंड थोड़ा साइडवेज टू नेगेटिव रहा है । हालांकि कोई बहुत बड़ी बिकवाली नहीं आई है। लेकिन अंत में बाजार दिन के निचले स्तर पर बंद होता है। कल का सेशन एक अपवाद है जहां हमें नीचे के लेवल से रिकवरी देखने को मिली। लेकिन एक बात साफ है कि मार्केट ट्रेंड इस समय साइडवेज टू नेगेटिव है। निफ्टी के लिए 24,000 का लेवल एक अहम मेक ऑर ब्रेक लेवल है। मार्केट इस लेवल को पिछले सात-आठ सेशन से डिफेंड करने की कोशिश कर रहा है और सक्सेसफुली कर भी रहा है। लेकिन अगर 24,000 का सपोर्ट टूटा तो फिर नीचे 23,900 23,850 तक के लेवल्स खुलेंगे। फिलहाल यह मान कर चल रहे हैं कि 24,000 पर अच्छा सपोर्ट है। वहीं, ऊपर की तरफ 24200 एक पर रेजिस्टेंस है। बाजार थोड़ा सा साइडवेज टू नेगेटिव लेकिन एक रेंज में काम कर रहा है। अभी हमें निफ्टी से ज्यादा स्टॉक्स पर फोकस करना चाहिए। अभी निफ्टी में कोई क्लियर ट्रेंड नहीं है। अगर 24000 का सपोर्ट टूट जाता है तो हम शॉर्ट साइड के ट्रेड पर फोकस करेंगे।
बैंक निफ्टी की बात करें तो यह निफ्टी की तुलना में थोड़ा सा बेटर प्लेस्ड है। यह अभी भी अपने अहम मूविंग एवरेजेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है। लेकिन ध्यान रखने की बात है कि बैंक निफ्टी में कल जो मूव आया वो लास्ट 15 मिनट के सेशन में ही आया। बैंक निफ्टी का सपोर्ट 57300 57400 के आसपास है। अगर कल का कैश का मूव आज अर्ली मॉर्निंग में एडजस्ट होता है तो 57400-57500 का लेवल बैंक निफ्टी में एंटर करने के लिए अच्छा रहेगा। इसके लिए 100-150 पॉइंट का स्टॉप लॉस रखने की सलाह होगी। अगर इस बाजार में हमें इंडेक्स में कोई कंपल्सिव ट्रेडिंग करनी ही है तो निफ्टी बैंक ज्यादा बेहतर विकल्प रहेगा।
अमित सेठ ने कहा कि उनको बजाज ऑटो पसंद है। कल इस शेयर में एक फ्रेश ब्रेकआउट देखने को मिला है। इस स्टॉक में लगातार स्ट्रेंथ बनी हुई है। पिछले 101 दिनों के कंसोलिडेशन के बाद कल एक फ्रेश रेंज ब्रेकआउट फ्लैग पैटर्न का ब्रेकआउट दिखा है। इस ब्रेकआउट में वॉल्यूम्स भी काफी अच्छे रहे थे। इस शेयर में 12,000 रुपए का स्टॉप लॉस रहेगा और 12,400 तक के टारगेट्स रहेंगे। 12130 रुपए के आसपास मिलने में इसमें खरीदारी करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।