Trading Ideas: जानें आजाद इंजीनियरिंग, लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी, ग्लैंड फार्मा और इंडियन होटल्स में आज क्या हो ट्रेडिंग रणनीति
Trading Ideas: हालांकि मार्केट में रिकवरी जारी रह सकती है,लेकिन कमजोर मार्केट स्ट्रक्चर के बीच इस उछाल के टिके रहने पर नजर रखना जरूरी है। यहां कुछ शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग आइडिया दिए गए हैं जिन पर आज दांव लगाया जा सकता है
Trading Ideas: वीकली चार्ट पर पिछली बढ़त के बाद APL Apollo Tubes का शेयर साइडवेज ट्रेड कर रहा है और अपने अहम मूविंग एवरेज के ऊपर एक 'फ्लैग पैटर्न' बना रहा है। यह शेयर 'बुलिश कंटिन्यूएशन पैटर्न' दिखा रहा है
Trading Ideas : 29 सितंबर को कमज़ोर मार्केट ब्रेड्थ के बीच निफ्टी ने दिन के निचले स्तर से ज़बरदस्त रिकवरी की,लेकिन अंत में यह लगभग 0.33 फीसदी नीचे बंद हुआ। NSE पर 1,380 शेयरों में तेज़ी आई,जबकि 1,870 शेयरों में गिरावट देखी गई। हालांकि मार्केट में रिकवरी जारी रह सकती है,लेकिन कमजोर ब्रॉडर मार्केट स्ट्रक्चर के बीच इस उछाल के टिके रहने पर नजर रखना जरूरी है। यहां कुछ शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग आइडिया दिए गए हैं जिन पर विचार किया जा सकता है:
वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के फाउंडर और CEO आशीष क्याल की टॉप पिक्स
आज़ाद इंजीनियरिंग : पिछले सेशन में आज़ाद इंजीनियरिंग ने 7 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त के साथ ब्रॉडर मार्केट से बेहतर प्रदर्शन करते हुए ₹2,998 का नया लाइफटाइम हाई बनाया। यह तेज़ी तब आई जब कंपनी ने 28 सितंबर को हैदराबाद में GE वर्नोवा के गैस पावर बिज़नेस के लिए दो खास 'लीन मैन्युफैक्चरिंग' इकाइयों का उद्घाटन किया।
टेक्निकल नज़रिए से देखें तो हाल ही में स्टॉक ₹2,640 के स्तर से पलटा है,जहां 50-पीरियड EMA ने सपोर्ट दिया। यय मजबूत खरीदारी आने का संकेत है। उसके बाद से इस शेयर ने साफ तौर पर'हायर हाई'और 'हायर लो'का पैटर्न बनाया है।
पिछले सेशन में 6 जून, 2025 के बाद से सबसे ज़्यादा ट्रेडिंग वॉल्यूम भी देखा गया, जिससे ऊपर की ओर जाने की चाल की और पुष्टि होती है। अगर स्टॉक ₹2,830 के लेवल से ऊपर बना रहता है और उसके बाद ₹2,950 के ऊपर जाकर टिका रहता है तो इसके ₹3,040–3,060 और उसके बाद ₹3,150 तक जाने की संभावना बन सकती है। स्टॉक में ₹2,830 के स्टॉप-लॉस के साथ, ₹3,040, 3,150 के टारगेट के लिए खरीदारी करें।
नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग वर्क्स : हफ़्ते की शुरुआत में नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग वर्क्स को इचिमोकू क्लाउड की रेड बेसलाइन पर मज़बूत सपोर्ट मिला। इससे सिर्फ़ दो ट्रेडिंग सेशन में 10 परसेंट से ज़्यादा की ज़बरदस्त रिकवरी हुई और नई खरीदारी आई। अब यह स्टॉक 3,175 रुपये के आसपास के अहम पिछले स्विंग हाई के करीब पहुंच रहा है,जो अगली बड़ी रुकावट बन सकता है।
अगर यह शेयर लगातार इस लेवल के ऊपर बना रहता है तो इससे जारी तेज़ी और मज़बूत हो सकती है और 24-पीरियड टाइम साइकिल बुलिश हो सकता है। इससे ₹3,300 और उसके बाद ₹3,400 की ओर रैली का अगला दौर शुरू हो सकता है,बशर्ते क्लोजिंग के आधार पर ₹3,050 का लेवल बना रहे। स्टॉक में ₹3,050 के स्टॉप-लॉस के साथ, ₹3,300-₹3,400 के टारगेट के लिए खरीदारी करें।
लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी : डेली चार्ट पर लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी का कई महीनों से चला आ रहा स्ट्रक्चर धीरे-धीरे'हायर हाई'और'हायर लो'फॉर्मेशन की ओर बढ़ता दिख रहा है। अगस्त 2026 में शुरू हुई गिरावट का यह स्टॉक पहले ही 38.2 प्रतिशत तक रिकवर कर चुका है और अगला अहम रिट्रेसमेंट लेवल लगभग 1,935 रुपये के आसपास है,जो 50 प्रतिशत रिट्रेसमेंट को दिखाता है।
मोमेंटम भी बेहतर हो रहा है,क्योंकि KST लाइन नीचे से सिग्नल लाइन के ऊपर जा रही है। ज़ीरो लाइन के ऊपर जाने से मोमेंटम और मज़बूत हो सकता है। वेव के नज़रिए से देखें तो ₹1,910 के ऊपर लगातार बने रहने से (3) की वेव 2 पूरी होने की पुष्टि हो सकती है,जिससे (3) की वेव 3 शुरू होने की संभावना बन सकती है। इससे स्टॉक ₹2,000–2,040 तक जा सकता है। अहम सपोर्ट लेवल ₹1,833 के आसपास बना हुआ है। स्टॉक में ₹1,833 के स्टॉप-लॉस के साथ, ₹2,000-₹2,040 के टारगेट के लिए खरीदारी करें।
रेनेसां में सलाहकार राजेश दशरथ भोसले की पसंद
ग्लैंड फार्मा : फार्मा सेक्टर ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और यह शेयर भी मज़बूत बना रहा है। हाल ही में जब बाज़ार में गिरावट आई तो इसमें बहुत मामूली गिरावट ही देखी गई। डेली चार्ट पर ग्लैंड फार्मा ने 'कंटीन्यूएशन-पैटर्न रेंज' को तोड़ा है। इसे 'ओपन-लो मारुबोज़ू कैंडल' और भारी वॉल्यूम का सहारा मिला है जो लगातार बनी हुई खरीदारी का संकेत है।
यह स्टॉक अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है और RSI भी 60 के स्तर को पार कर गया है। इससे बुलिश मोमेंटम के मजबूत होने और अपट्रेंड के जारी रहने की पुष्टि होती है। स्टॉक में ₹2,870 के स्टॉप-लॉस के साथ, ₹3,150 के टारगेट के लिए खरीदारी करें।
कोटक सिक्योरिटीज में VP टेक्निकल रिसर्च,अमोल अठावले की ट्रेडिंग पिक्स
इंडियन होटल्स कंपनी: डेली चार्ट पर ऊपरी स्तरों से करेक्शन के बाद इंडियन होटल्स एक सीमित दायरे में ट्रेड कर रहा है। हालांकि,इस रेंज के निचले स्तर के पास हालिया तेजी इसमें अंदरूनी मजबूती का संकेत देती है। उम्मीद है कि यह स्टॉक मौजूदा स्तरों से वापसी करेगा और इसमें नई तेजी देखने को मिलेगी,जिससे रिस्क-रिवॉर्ड का एक अच्छा सेटअप बनेगा।
अगले कुछ ट्रेडिंग सेशन में ₹690 का लेवल बुल्स के लिए ट्रेंड तय करने वाला लेवल हो सकता है। अगर स्टॉक इस लेवल के ऊपर बना रहता है तो यह अपनी तेज़ी को ₹65 तक बढ़ा सकता है। स्टॉक में ₹690 के स्टॉप-लॉस के साथ,₹765 के टारगेट के लिए खरीदारी करें।
APL अपोलो ट्यूब्स : वीकली चार्ट पर पिछली बढ़त के बाद APL Apollo Tubes का शेयर साइडवेज ट्रेड कर रहा है और अपने अहम मूविंग एवरेज के ऊपर एक 'फ्लैग पैटर्न' बना रहा है। यह शेयर 'बुलिश कंटिन्यूएशन पैटर्न' दिखा रहा है। इससे संकेत मिलता है कि आने वाले समय में इसमें फिर से तेजी आ सकती है। जब तक यह शेयर ₹2,120 के ऊपर ट्रेड करता रहेगा तब तक इसका बुलिश स्ट्रक्चर बना रहने की संभावना है। अगर यह लगातार इस लेवल के ऊपर बना रहता है तो इसमें ₹2,340 तक की तेजी आ सकती है। स्टॉक में ₹2,120 के स्टॉप-लॉस के साथ,₹2,340 के टारगेट के लिए खरीदारी करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।