Get App

Trading Ideas: जानें आजाद इंजीनियरिंग, लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी, ग्लैंड फार्मा और इंडियन होटल्स में आज क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

Trading Ideas: हालांकि मार्केट में रिकवरी जारी रह सकती है,लेकिन कमजोर मार्केट स्ट्रक्चर के बीच इस उछाल के टिके रहने पर नजर रखना जरूरी है। यहां कुछ शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग आइडिया दिए गए हैं जिन पर आज दांव लगाया जा सकता है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 30, 2026 पर 9:31 AM
Trading Ideas: जानें आजाद इंजीनियरिंग, लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी, ग्लैंड फार्मा और इंडियन होटल्स में आज क्या हो ट्रेडिंग रणनीति
Trading Ideas: वीकली चार्ट पर पिछली बढ़त के बाद APL Apollo Tubes का शेयर साइडवेज ट्रेड कर रहा है और अपने अहम मूविंग एवरेज के ऊपर एक 'फ्लैग पैटर्न' बना रहा है। यह शेयर 'बुलिश कंटिन्यूएशन पैटर्न' दिखा रहा है

Trading Ideas : 29 सितंबर को कमज़ोर मार्केट ब्रेड्थ के बीच निफ्टी ने दिन के निचले स्तर से ज़बरदस्त रिकवरी की,लेकिन अंत में यह लगभग 0.33 फीसदी नीचे बंद हुआ। NSE पर 1,380 शेयरों में तेज़ी आई,जबकि 1,870 शेयरों में गिरावट देखी गई। हालांकि मार्केट में रिकवरी जारी रह सकती है,लेकिन कमजोर ब्रॉडर मार्केट स्ट्रक्चर के बीच इस उछाल के टिके रहने पर नजर रखना जरूरी है। यहां कुछ शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग आइडिया दिए गए हैं जिन पर विचार किया जा सकता है:

वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के फाउंडर और CEO आशीष क्याल की टॉप पिक्स

आज़ाद इंजीनियरिंग : पिछले सेशन में आज़ाद इंजीनियरिंग ने 7 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त के साथ ब्रॉडर मार्केट से बेहतर प्रदर्शन करते हुए ₹2,998 का ​​नया लाइफटाइम हाई बनाया। यह तेज़ी तब आई जब कंपनी ने 28 सितंबर को हैदराबाद में GE वर्नोवा के गैस पावर बिज़नेस के लिए दो खास 'लीन मैन्युफैक्चरिंग' इकाइयों का उद्घाटन किया।

टेक्निकल नज़रिए से देखें तो हाल ही में स्टॉक ₹2,640 के स्तर से पलटा है,जहां 50-पीरियड EMA ने सपोर्ट दिया। यय मजबूत खरीदारी आने का संकेत है। उसके बाद से इस शेयर ने साफ तौर पर'हायर हाई'और 'हायर लो'का पैटर्न बनाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें