Trading Ideas : 13 अक्टूबर को बेंचमार्क इंडेक्स में जोरदार उछाल आया और मार्केट में पॉज़िटिव ट्रेंड के बीच निफ्टी में 1.6 प्रतिशत की बढ़त हुई। NSE पर लगभग 1,903 शेयरों में तेजी रही, जबकि 1,364 शेयरों में गिरावट आई। इस जबरदस्त तेजी के बाद,आने वाले समय में मार्केट में कुछ कंसोलिडेशन और प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल सकती है। यहां कुछ शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग आइडिया दिए गए हैं जिन पर दांव लगाया जा सकता है।
