Get App

Trading Ideas : कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी की कोशिश, फटाफट कमाई के लिए इन दो शेयरों पर रहे नजर

Trading Ideas : बैंक निफ्टी में रणनीति बिल्कुल साफ है। हर गिरावट पर दिसंबर सीरीज की Calls खरीदें। 61,500 तक की हर गिरावट खरीदारी का मौका है। थोड़ा गहरा स्टॉप लॉस यानी 60,800 का स्तर रखें। बैंक निफ्टी अब 63,000-65,000 के सफर की शुरुआत कर चुका है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 18, 2026 पर 10:43 AM
Trading Ideas : कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी की कोशिश, फटाफट कमाई के लिए इन दो शेयरों पर रहे नजर
Trading Ideas : बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 62531-62646 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 62850-63020/166 पर है। इसके लिए पहला बेस 61821-61530 पर और बड़ा बेस 61200-60970 पर है

Trading Ideas : कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी की कोशिश देखने को मिल रही है। निफ्टी निचले स्तरों से करीब 70 अंक सुधऱकर 25300 के करीब आ गया है। बैंक निफ्टी में 300 अंकों का सुधार है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में दबाव कायम है। INDIA VIX भी हल्का ऊपर है। फार्मा छोड़ आज ज्यादातर सेक्टरों में दबाव के साथ काम हो रहा है। मजबूत डॉलर इंडेक्स से मेटल में सबसे ज्यादा बिकवाली आई है। FMCG, IT, ऑटो में भी प्रेशर है।

आज क्या हो कमाई की रणनीति?

निफ्टी पर रणनीति

बाजार पर अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 25,200-25,250 पर और बड़ा सपोर्ट 25,100-25,150 पर है। अगर गिफ्ट निफ्टी यहीं रहे और बड़ा गैप डाउन मिले तो खरीदारी करें। खरीदारी और पोजिशन बढ़ाने का सबसे बेहतर जोन 25,200-25,300 है। 25,100-25,150 का सख्त और टाइट SL रखें। पहला रजिस्टेंस 25,400-25,450 पर होगा। बड़ा रजिस्टेंस 25,500-25,550 पर होगा। अगर 25,450-25,500 रिजेक्ट हो तो शॉर्ट करें, 25,550 का SL रखें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें