Trading Ideas : दुनिया भर के बाजारों से मिल रहे अच्छे संकेतों के चलते 5 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी 22,500 के ऊपर पहुंच गया है। फिलहाल सेंसेक्स 405.35 अंक यानी 0.56 प्रतिशत बढ़कर 72,315.05 पर और निफ्टी 113.70 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 22,535.65 पर दिख रहा है। निफ्टी पर बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, कोल इंडिया, HDFC बैंक और NTPC शामिल हैं। जबकि गिरावट वाले शेयरों में सिप्ला, HCL टेक्नोलॉजीज, ICICI बैंक, डॉ. रेड्डीज़ लैब्स और TCS शामिल हैं। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.7% की बढ़त हुई है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो बैंक, एनर्जी और ऑयल एंड गैस में 1% की बढ़त हुई है,जबकि फार्मा और ऑटो इंडेक्स में 0.5% की गिरावट आई है।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट,वी के विजयकुमार का कहना है कि आठ हफ्तों की गिरावट के बाद, मार्केट में रिबाउंड के संकेत दिख रहे हैं। एक्सेंचर (Accenture) के उम्मीद से बेहतर नतीजे और HDFC बैंक के MD और CEO के तौर पर अनूप बागची की नियुक्ति से मार्केट सेंटीमेंट में सुधार आ सकता है। हालांकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें,US बॉन्ड यील्ड का बढ़ना और FII की लगातार बिकवाली जैसी चुनौतियां बनी हुई हैं,लेकिन मार्केट के और नीचे जाने की संभावना कम है क्योंकि वैल्यूएशन, खासकर लार्ज-कैप शेयरों के लिए आकर्षक हो गए हैं।
कुछ और अच्छे संकेत भी हैं। सितंबर में ऑटो बिक्री के आंकड़े अच्छे रहे हैं,जो एक मज़बूत इकॉनमी की ओर इशारा करते हैं। RBI के 7 अक्टूबर को ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट (bp) की बढ़ोतरी करने की पूरी संभावना है। मार्केट ने इसे पहले ही काफी हद तक पचा लिया है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी से बैंकों को फायदा होगा क्योंकि फ्लोटिंग रेट बढ़ने से उनके मार्जिन में सुधार होगा।
चॉइस ब्रोकिंग में टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट,हितेश टेलर का कहना है कि भारतीय शेयर बाजार में तेजी आने की संभावना है। ग्लोबल संकेत भी पॉजिटिव हैं। US में नौकरियों के आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहने के कारण फेड (Fed) द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीदें कम हो गई हैं,जिससे एशियाई बाज़ार ज़्यादातर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। ग्लोबल रिस्क लेने की क्षमता में सुधार और मज़बूत ओपनिंग से हालिया गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजारों को कुछ राहत मिल सकती है।
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 22488-22555 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 22623-22710-22778 पर है। इसके लिए पहला बेस 22220-22331 पर और बड़ा बेस 22000/22066-22121 पर है। गुरुवार को शॉर्ट का लक्ष्य 22420-22350 (200WEMA) हासिल हुआ। कोविड के बाद पहली बार निफ्टी 200 WEMA तक पहुंचा। अब निफ्टी का वीकली RSI 30 के पास है,ये बड़ा ओरसोल्ड जोन है। 10 DEMA करीब 600 अंक दूर है। इसलिए ऊपर की तरफ रिवर्सल की गुंजाइश है।
ACCENTURE के अच्छे नतीजों से IT ADRs में तेजी है, US जॉब रिपोर्ट भी कमजोर है। US मार्केट का हैंडओर अच्छा रहा, नैस्डैक में आउटपरफॉर्मेंस दिखी। लेकिन कच्चा तेल और US बॉन्ड यील्ड अभी भी ऊंचे बने हुए हैं। FII की जोरदार बिकवाली जारी है। इंडेक्स शॉर्ट 3.10 लाख के पार चले गए हैं। 22500-22600 पर कॉल राइटर्स हैं। 22200-22000 पर पुट राइटिंग हुई है।
रेजिस्टेंस-1 के नीचे कमजोरी कायम रहने की उम्मीद है। रेजिस्टेंस-1 के ऊपर रिवर्सल की कोशिश हो सकती है,फिर रेजिस्टेंस-2 तक पुलबैक संभव है। ज्यादा से ज्यादा 10 DEMA तक पुलबैक की गुंजाइश है। रेजिस्टेंस-1 पार नहीं हुआ तो बेस-1 की तरफ तेज दबाव संभव है।
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 54551-54778 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 54978-55040/55200 पर है। इसके लिए पहला बेस 53833-54010 पर और बड़ा बेस 53544/53567-53710 पर है। FIIS की 2 दिनों से खरीदारी रही है,100 WEMA पर क्लोजिंग हुई। नए MD & CEO के चलते HDFC बैंक में एक्शन दिखेगा। 54000 पर पुट राइटिंग, 55000-55200 पर कॉल राइटिंग हुई है। 55500 पर भी कॉल राइटिंग का दबाव है। RBI पॉलिसी के चलते 54000-53800 जोन बेहद अहम है।
रेजिस्टेंस-1 के ऊपर थोड़ी मजबूती आएगी,रेजिस्टेंस-2 तक तेजी संभव है। 55040-55200 पर लॉन्ग में सावधानी रखें, यह रिवर्सल जोन है। रेजिस्टेंस-2 पार हुआ तो 10 DEMA की तरफ शॉर्ट कवरिंग संभव है। फिर 55431-55578 तक की तेज देखने को मिल सकती है। रेजिस्टेंस-1 के नीचे मोमेंटम कमजोर रहेगा। क्रूड ऊंचा होने से रेट सेंसिटिव बैंक पर दबाव संभव है। रेजिस्टेंस-1 से बेस-1 के बीच कंसोलिडेशन संभव है। बेस-1 टूटेगा तभी बड़ी गिरावट की आशंका है।
चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं manasjaiswal.com के मानस जायसवाल। इनकी HDFCLIFE में 524 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 555 रुपए के टारेगट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, REC में इनकी 292 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 280 रुपए के टारेगट के लिए बिकवाली की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।