Trading Ideas : कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी निचले स्तरों से 130 प्वाइंट सुधरकर 25200 के आसपास आ गया है। बैंक निफ्टी में भी सुधार है। मिडकैप और स्मॉलकैप हरे निशान में लौटे हैं। INDIA VIX में दूसरे दिन भी नरमी है। कैपिटल मार्केट सेक्टर में तेजी का दौर कायम है। कैपिटल मार्केट इंडेक्स करीब एक फीसदी चढ़ा है। एंजेल वन और MCX वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। साथ ही IT शेयरों में भी खरीदारी आई है। लेकिन NBFCs, बैंक और ऑटो शेयरों में आज हल्की मुनाफावसूली है।
