Trading Plan : जोरदार रफ्तार के बाद बाजार अब थोड़ा ठहरने के मूड में,एक्सपर्ट से जाने अब क्या हो ट्रेडिंग की रणनीति
Trading Plan: निफ्टी 50 के लिए 25,400–25,500 का जोन एक अहम रेजिस्टेंस के तौर पर काम कर सकता है। अगर निफ्टी मजबूती से इस रेंज के ऊपर निकलता है तो यह 26,000 के स्तर तक जा सकता है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 25,100–25,000 की रेंज में तत्काल सपोर्ट मौजूद है
Trading Plan : चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के सुमीत बगड़िया का कहना है कि अपने पिछले स्विंग हाई के ऊपर ब्रेकआउट के बाद निफ्टी ने एक बड़े मंदी वाले गैप (को भर दिया और उसके ऊपर बंद हुआ। यह मजबूत तेजी के रुझान की पुष्टि करता है
Trading Plan : 13 नवंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ खुले हैं। फिलहाल सेंसेक्स 489.14 अंक या 0.60 प्रतिशत गिरकर 81,421.87 पर आ गया है और निफ्टी 182.50 अंक यानी 0.72 प्रतिशत गिरकर 25,116.85 पर दिख रहा है। निफ्टी में सिप्ला, ओएनजीसी, डॉ. रेड्डीज लैब्स, मैक्स हेल्थकेयर और एसबीआई बढ़त वाले प्रमुख शेयरों में शामिल हैं। जबकि श्रीराम फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन, मारुति सुजुकी, जियो फाइनेंशियल और टीएमपीवी (TMPV) गिरावट वाले शेयरों में शामिल हैं। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में 0.5% की गिरावट आई है। सेक्टर्स की बात करें तो ऑटो, प्राइवेट बैंक, आईटी और रियल्टी में 0.5-1% की गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि फार्मा इंडेक्स 0.5% ऊपर है।
एक्सपर्ट्स की राय
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार के ओवरऑल बुलिश ढांचे को देखते हुए लगता है कि निफ्टी पिछले कुछ सेशन में बने वीकली हाई यानी लगभग 25,400 के स्तर की ओर बढ़ सकता है। हालांकि, एक दम शॉर्ट टर्म की बात करें तो हाल के दिनों की लगातार और तेज बढ़त के बाद अब इसमें कंसोलिडेशन और थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग के संकेत भी दिखने लगे हैं। अहम लेवल्स की बात करें तो 25,400–25,500 का दायरा निफ्टी के लिए एक अहम रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। इस दायरे के ऊपर एक साफ बढ़त 26,000 की ओर तेजी का रास्ता खोल सकती है। वहीं नीचे की तरफ, 25,100–25,000 के दायरे में तत्काल सपोर्ट मौजूद है।
इस बीच,मजबूत तेजी के रुख के चलते बैंक निफ्टी 3 फरवरी को दर्ज किए गए अपने रिकॉर्ड हाई 61,764.85 को फिर से हासिल कर सकता है। हालांकि,यह देखना अहम होगा कि क्या यह इस स्तर के ऊपर टिक पाता है या नहीं। बाजार जानकारों का कहना है कि 61,000–60,700 का दायरा तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है।
निफ्टी आउटलुक और रणनीति
चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के सुमीत बगड़िया का कहना है कि अपने पिछले स्विंग हाई के ऊपर ब्रेकआउट के बाद निफ्टी ने एक बड़े मंदी वाले गैप (bearish gap) को भर दिया और उसके ऊपर बंद हुआ। यह मजबूत तेजी के रुझान की पुष्टि करता है। डेली चार्ट पर निफ्टी की शुरुआत निचले स्तर पर हुई,लेकिन यह अपने दिन के उच्च स्तर के करीब बंद हुआ। इसके साथ ही 20-डे EMA का 200-डे EMA के ऊपर 'बुलिश क्रॉसओवर' मध्यम अवधि के तेजी के रुझान को और मजबूत करता है।
प्राइस एक्शन पॉजिटिव बना हुआ है। इसमें लगातार 'हायर हाई' और 'हायर लो' बन रहे हैं। साथ ही, RSI का 80 के स्तर के करीब बने रहना इसे सपोर्ट दे रहा है। वीकली चार्ट भी पिछले 'स्विंग-हाई' ज़ोन के ऊपर मजबूत सपोर्ट का संकेत देता है।
अहम रेजिस्टेंस: 25,600, 25,750
अहम सपोर्ट: 25,000, 25,130
रणनीति : निफ्टी नवंबर फ्यूचर्स 25,314 के आसपास ट्रेड कर रहा है। ऐसे में, 25,100–25,250 के ज़ोन में गिरावट आने पर खरीदारी की जा सकती है,जिसका लक्ष्य 25,600–25,750 होगा। जब तक निफ्टी 25,000–25,130 के सपोर्ट जोन के ऊपर बना रहता है, तब तक तेजी का नजरिया कायम रहेगा।
बैंक निफ्टी आउटलुक और रणनीति
सुमीत बगड़िया का कहना है कि बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक मजबूत बुलिश मारुबोज़ू कैंडल बनाई है और यह अपने 61,764.85 के ऑल-टाइम हाई से सिर्फ 246 पॉइंट दूर है। एक गिरती हुई ट्रेंडलाइन के ऊपर निर्णायक ब्रेकआउट और पिछले रेजिस्टेंस जोन को पार करने के बाद, PSU और प्राइवेट सेक्टर दोनों तरह के बैंकों में जबरदस्त खरीदारी से यह रैली लगातार आगे बढ़ रही है।
तकनीकी रूप से इंडेक्स अपने ऊपरी बोलिंगर बैंड के ऊपर ट्रेड कर रहा है और RSI 80.50 पर है,जो मजबूत तेजी के रुझान (अपवर्ड मोमेंटम) को दिखाता है। 200-डे EMA के ऊपर 20-डे और 50-डे EMA का 'बुलिश क्रॉसओवर' इस पॉजिटिव रुझान को और मजबूत कर रहा है।
अहम रेजिस्टेंस : 62,000, 62,400
अहम सपोर्ट : 61,000, 60,500
रणनीति : निफ्टी बैंक के नवंबर फ्यूचर्स 61,290 के आसपास ट्रेड कर रहे हैं। 61,000–61,200 के दायरे में गिरावट आने पर खरीदारी की जा सकती है। इसमें ऊपर की ओर 61,700–62,000 का लक्ष्य रखें और 60,450 पर एक सख्त स्टॉप-लॉस लगाएं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।